script

ब्रिटिश पीएम से 1700 गुना ज्यादा कमाती है ये महिला, सिर्फ दो साल में कमाए 4,402 करोड़ रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2018 09:56:52 am

Submitted by:

manish ranjan

दुनियाभर में महिलाएँ तेजी से टॉप पायदान की ओर बढ़ रही हैं। मगर इसके बावजूद भी महिला सीईओ की संख्या काफी ज्यादा कम है।

डिनाइज कोट्स

ब्रिटिश पीएम से 1700 गुना ज्यादा कमाती है ये महिला, सिर्फ दो साल में कमाए 4,402 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाएँ तेजी से टॉप पायदान की ओर बढ़ रही हैं। मगर इसके बावजूद भी महिला सीईओ की संख्या काफी ज्यादा कम है। लेकिन बात जब सालाना कमाई की हो तो महिलाएं यहां पर पुरूषो से काफी आगे हैं। ऐसी ही एक महिला सीईओ ने कमाई के मामले में ना सिर्फ बड़े-बड़े सीईओ को बल्कि अपने प्रधानमंत्री को भी पिछे छोड़ दिया है।

डिनाइज ने दो साल में 4,402 करोड़ रुपए ली सैलरी

यूके की ऑनलाइन गैम्बलिंग कंपनी बैट365 की सीईओ डिनाइज कोट्स का 2017 में सालान वेतन 6.2 करोड़ डॉलर यानी 400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा था। जो कि इस साल बढ़कर 34.1 करोड़ डॉलर यानी 2,421 करोड़ रुपए हो गया है। डिनाइज पिछले दो साल में सैलरी के तौर पर 62 करोड़ डॉलर 4,402 करोड़ रुपए की रकम ले चुकी हैं।

प्रधानमंत्री से भी ज्यादा कमाती हैं डिनाइज

डिनाइज का नाम इंग्लैंड के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में सुमार है। इतना ही नहीं डिनाइज दुनिभार महिला सीईओ के मामले में टॉप पर हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक उनकी सालाना कमाई ब्रिटेन की प्रधानमंत्री से भी 1,700 गुना ज्यादा है। ब्रिटिश पीएम की सानामा आय करीब 1.42 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स के मुताबिक इस साल डिनाइज की कुल संपत्ति 5 अरब डॉलर है।

शॉप्स को गिरवी रखकर शुरु किया बिजनेस

डिनाइज अपने भाई जॉन के साथ मिलकर बैट365 चलाती हैं। उनके पास कंपनी के 50.01% शेयर हैं। डिनाइज ऐसे ही इस मुकाम तक नहीं पहुंची हैं। उन्होंने अपनी कंपनी को यहां तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है। डिनाइज ने अपनी बैटिंग शॉप्स को गिरवी रखकर 1.9 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया था। साथ ही सबकुछ दांव पर लगाकर अपनी ऑनलाइन गैम्बलिंग फर्म को शुरु किया। अब उन्हें अब इंग्लैंड की गैम्बलिंग क्वीन कहा जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो