script

भारतीय कारोबारी बागड़ी 725 करोड़ में खरीदेंगे गोवा का लीला होटल

Published: Sep 20, 2015 04:28:00 pm

50 एकड़ में फैला लीला होटल देश के नामचीन होटल्स में से एक है, 725
करोड़ रूपए में हुई है डील

Hotel Leela

Hotel Leela

मुंबई। भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी राज बागड़ी गोवा का लीला होटल खरीदने जा रहे हैं। डील 725 करोड़ रूपए में हुई है। इसे भारत की सबसे बड़ी सिंगल प्रॉपर्टी डील माना जा रहा है। मेटडिस्ट ग्रुप के प्रमोटर राज बागड़ी का मलेशिया और अन्य देशों में मेटल का कारोबार है। बागड़ी ने पिछले साल ही मशहूर डेनिम ब्रांड स्पायकर को खरीदा था।
Hotel Leela
लीला होटल को खरीदने के लिए ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया इस साल के आखिर तक पूरी हो जाएगी। डील के बाद भी होटल का नाम लीला ही रहेगा। 24 साल पहले वर्ष 1991 में समुद्र किनारे लीला होटल का निम ाüण हुआ था। यह 50 एकड़ में फैला हुआ है और देश के मशहूर होटल्स में इसका नाम शुमार है। लीला ग्रुप के होटल्स ने वर्ष 2015 में अब तक 762 करोड़ रूपए का मुनाफा कमा लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो