script450 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुए ईशा और आनंद, ये है पहली तस्वीर | Patrika News
कारोबार

450 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुए ईशा और आनंद, ये है पहली तस्वीर

5 Photos
5 years ago
1/5

नई दिल्ली। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी को हुए दिन हो गए हैं। लेकिन शादी के बाद भी दोनों लोग लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जिस तरह दोनों की शादी को लेकर हर चीज खास रही उसी तरह से शादी के बाद आई दोनो के घर की तस्वीरे भी बेहद ही खास हैं।

2/5

शादी में आनंद के परिवार ने ईशा को तोहफे में 452 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

3/5

शादी के बाद ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ इसी आलिशान बंगले में शिफ्ट हुई है। ये पांच मंजिला बंगाल मुंबई की महंगी और खूबसूरत लोकेशन वर्ली पर स्थित है।

4/5

इस बंगले से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सीलिंक का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। बंगले का नाम गुलीटा रखा गया है।ईशा अंबानी का ये बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसे 2012 में पीरामल ग्रुप ने हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था, जिसके बाद इसे डायमंड थीम पर रिनोवेट किया गया।

5/5

इस पांच मंजिला बंगले में तीन बेसमेंट हैं। इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक मल्टीपरपज रूम है। बंगले में एंट्रेस लॉबी, लिविंग, टेंपल, डाइनिंग हॉल, मल्टीपरपज रूम और बेडरूम हैं। हर फ्लोर पर लाउंज और सर्वेंट क्वार्टर हैं। इस बंगले को इंग्लैंड के इंटीरियर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.