scriptForbes Billionaires List 2020 : मुकेश अंबानी नीचे खिसके, जेफ बेजॉस फिर नंबर वन | Forbes Billionaires List 2020: Jeff Bezos on top, Mukesh Ambani slips | Patrika News

Forbes Billionaires List 2020 : मुकेश अंबानी नीचे खिसके, जेफ बेजॉस फिर नंबर वन

Published: Apr 10, 2020 08:56:32 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

फोर्ब्स सूची में पिछले साल के 11 नंबर से 17 नंबर पर आए मुकेश अंबानी
44.3 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी
फोर्ब्स सूची में टॉप 20 की लिस्ट में मुकेश अंबानी अकेले हैंभारतीय

Mukesh Ambani

Forbes Billionaires List 2020: Jeff Bezos on top, Mukesh Ambani slips

नई दिल्ली। Forbes Billionaires List 2020 के जारी होने के बाद कई लोग लोग आगे पीछे दिखाई दे रहे हैं। बात मुकेश अंबानी की करें तो पिछले साल के मुकाबले वो 6 स्थान नीचे खिसक गए हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची के अनुसार मुकेश अंबानी अब 17वें सबसे अमीर इंसान है। इसका कारण वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को बताया जा रहा है।वहीं मुकेश अंबानी एशिया में जैक को एक बार फिर से छोड़ते हुए नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर वन की कुर्सी पर बने हुए हैं। बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी के पास अब कितनी दौलत हो गई है।

एशिया में नंबर वन मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स द्वारा जारी नवीनतम विश्व अरबपतियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। इसके साथ ही वह सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी कंपनियों का राजस्व करीब 88 अरब डॉलर है। इसके अलावा रिलायंस ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो लॉन्च कर काफी कमाई की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने बेहतर ऑफर के चलते जियो के करीब 34 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं। वहीं उन्होंने चीन सबसे अमीर शख्स जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर इंसान होने का ताज पहना हुआ है। जैक मा फोर्ब्स की सूची में 40 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21 वें नंबर पर हैं। आपको बता दें कि पिछले साल इस सूची में मुकेश अंबानी 50 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर काबिज थे।

जेफ बेजोस फिर बने नंबर वन
वहीं बात दुनिया के सबे अमीर शख्स की बात करें तो सूची के अनुसार 113 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार तीसरे साल अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस ही हैं। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं, उनके पास मौजूदा समय में 103 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं एलवीएमएच के सीईओ और चेयरमैन बेरनार्ड अरनॉल्ट ने वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनके पास 90.5 बिलियन डॉलर तक संपत्ति है। वॉरेन बफेट 75.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे पर पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स की सूची में यह भारतीय भी शामिल
इस सूची में मुकेश अंबानी के दूसरे अमीर भारतीय मुंबई के बड़े निवेशक राधाकृष्ण दमानी हैं, जो ओवरऑल रैंकिंग में 34वें पायदान पर हैं। ‘इंडिया के रिटेल किंग’ नाम से मशहूर दमानी की कुल संपत्ति 16.6 अरब डॉलर है। दमानी ने साल 2002 में रिटेलिंग जगत में कदम रखा था। उनकी सुपर मार्केट चेन डी-मार्ट काफी बड़ी है। रिपोर्ट की मानें तो दमानी के पास अलीबाग में 156 कमरों का रेडिसन ब्लू रिसॉर्ट है। वहीं सूची में तीसरे भारतीय अमीर एचसीएल के संस्थापक शिव नादर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 12.4 अरब डॉलर है। हालांकि वह ओवरऑल लिस्ट में 114वें स्थान पर हैं। इनके अलावा हिंदुजा ब्रदर्स भी करीब 12.2 अरब डॉलर के साथ 116वें पायदान पर हैं।

उदय कोटक और सुनील मित्तल के पाय है इतनी दौलत
इसके बाद विश्व स्तर पर 138वें स्थान पर काबिज उदय कोटक का नाम आता है, जिनके पास 10.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनका कोटक महिंद्रा बैंक निजी क्षेत्र में भारत के शीर्ष चार बैंकों में शामिल है। दूरसंचार क्षेत्र में दिग्गज उद्योगपति सुनील मित्तल 9.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 154वें स्थान पर हैं। भारती एयरटेल वर्तमान में भारत के सबसे बड़े मोबाइल फोन ऑपरेटरों में से है, जिसके 41.8 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। फोब्र्स की नवीनतम सूची में साइरस पूनावाला, गौतम अदाणी और स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के नाम भी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो