scriptबाजार में अमेजन को टक्कर देने के लिए गूगल प्ले स्टोर ला रहा है ये नया फीचर! | Patrika News
कारोबार

बाजार में अमेजन को टक्कर देने के लिए गूगल प्ले स्टोर ला रहा है ये नया फीचर!

4 Photos
6 years ago
1/4

गूगल प्ले स्टोर को एप्स और गेम्स का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसके अलावा वहां मूवीज,टीवी शो, म्यूजिक, बुक्स भी आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन अब गूगल प्लेस्टोर अपने यूजर्स के लिए कुछ नई सुविधाएं भी लॉन्च करने वाला है।

2/4

मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार गूगल अपने प्ले स्टोर पर ऑडियोबुक की बिक्री कर सकता है। उन्होंने शनिवार एक पोर्टल से बातचीत में बताया कि कई लोगों ने उनके गूगल प्ले पर ऑडियोबुक की बिक्री के लिए उपलब्ध होने की बात कही है।

3/4

बता दें बाजार में एमेजन के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए गूगल अपने प्ले स्टोर पर जल्द ही यह फीचर लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक डेट तय नहीं की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल प्ले पर उपलब्ध लिंक काम नहीं करेगा, लेकिन यह दोनों प्लेटफार्मो वेब और गूगल प्ले पर दिखाई देगा।

4/4

इस दौरान खुशी जाहिर करते हुए गूगल ने बताया कि पहले ऑडियोबुक की बिक्री पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। बता दें ऑडियोबुक कैटेगरी में प्रसिद्ध नॉवेलों और किताबों की ऑडियो सीडी या रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जाती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.