scriptबिक गया हर घर का पसंदीदा Horlicks, इतने करोड़ रुपए में हुआ सौदा | Hindustan unilever buys GSKs horlicks in 31700 crore rupees | Patrika News

बिक गया हर घर का पसंदीदा Horlicks, इतने करोड़ रुपए में हुआ सौदा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2018 04:21:19 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

इस डील को भारत के कंज्यूमर गुड्स मार्केट की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।

Horlicks

बिक गया हर घर का पसंदीदा Horlicks, इतने करोड़ रुपए में हुआ सौदा

नई दिल्ली। बच्चों औऱ बड़ों का पसंदीदा पेय पदार्थ Horlicks बिक गया है। देश की दिग्गज मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने इसे खरीदा है। यूनिलीवर ने Horlicks के साथ जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया से कई अन्य फूड प्रॉडक्ट भी खरीदे हैं। इस खरीदारी के संबंध में जीएसके की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। यूनिलीवर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वह जीएसके के कंज्यूमर के साथ विलय करेगी। यह पूरी डील करीब 31700 करोड़ रुपए की होगा। इस डील को भारत के कंज्यूमर गुड्स मार्केट की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।

https://twitter.com/GSK/status/1069514074713743360?ref_src=twsrc%5Etfw

एेसे होगी डील

जीएसके की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह एक इक्विटी मर्जर डील होगी। जानकारी के अनुसार, जीएसके के एक शेयर के बदले एचयूएल 4.39 शेयर देगा। इस डील के तहत यूनिलीवर जीएसके की भारत और विदेश की कुछ संपत्तियों का भी अधिग्रहण करेगा। इसके साथ ही यूनिलीवर ने जीएसके बांग्लादेश में भी 82 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। आने वाले दिनों में यूनिलीवर एशिया के 20 बाजारों में भी जीएसके की कॉमर्शियल ऑपरेशन हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील के 12 महीने में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ब्रांड आए यूनिलीवर के पास

इस डील के साथ न्यूट्रिशियन बिजनेस के पूरे ऑपरेशन के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट का डिस्ट्रीब्यूशन कॉन्ट्रैक्ट भी एचयूएल को मिल गया है। इसमें जीएसके के नामी उत्पाद सेंसोडाइन, ईनो, क्रोसीन समेत सभी ओवर द काउंटर शामिल हैं। एचयूएल के चेयरमैन संजीव मेहता ने खुशी जताते हुए कहा कि इस डील के बाद हमारा फूड एवं रीफ्रेशमेंट बिजनेस 10 हजार करोड़ के पार पहुंच जाएगा। अब हम इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएंगे।

पहले विश्व युद्ध के बाद भारत आया था Horlicks

Horlicks आज भारत में बच्चों का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ ब्रांड माना जाता है। यह एक फूड सप्लीमेंट है। पहले विश्व युद्ध के खात्मे के बाद यह अंग्रेजों के साथ भारत आया था। तभी से यह भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। धीरे-धीरे यह बच्चों का पसंदीदी पेय बनने में कामयाब रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो