script

स्टार्ट अप बिजनेस शुरू करने जा रहें तो जानिए ये बातें

Published: Aug 09, 2017 04:06:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

बीते कुछ वर्षों से देश में इंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में एक नया दौर देखने को मिला हैं। स्टार्ट अप को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने का मिल रहा था।

Start Up
नई दिल्ली। बीते कुछ वर्षों से देश में इंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में एक नया दौर देखने को मिला हैं। स्टार्ट अप को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने का मिल रहा था। केन्द्र की मोदी सरकार ने स्टार्ट अप इंडिया जैसे पहल भी किया जिससे कि युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलें। इस पहल के बाद देश भर मे बडें़ मात्रा में स्टार्ट अप आये हैं जिनमें से अधिकतर सफल हुए हैं तो वहीं कुछ असफल भी हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही ६ बात बताएंगे जो आपको स्टार्ट अप शुरू करने से पहले जानना चाहिए
1. कारण
किसी भी स्टार्ट अप को शुरू करने से पहले आपको ये बात जरूर खुद से पूछना चाहिए कि आप क्यों इसी स्टार्ट अप को शुरू करना चाहते हैं। बहुत से लोग बस जोश मे आकर या फिर केवल फैशन के लिए स्टार्ट अप शुरू तेा कर लेते हैं लेकिन बाद में उसे आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। ये उनके विफल होने के सबसे बड़ें कारणों में से एक हैं। जब तक आपको ये नहीं पता होगा कि आप क्यों इस स्टार्ट अप को शुरू करना चाहते हैं, आप आगे आने वाले मुश्किलों का सामना नहीं कर पाएंगे। अधिकतर लोग कौन, क्या, कि ससे और कब जैसे सवालों में उलझे रहतें हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल को ही भूल जाते हैं।
2. फंडिंग
किसी भी स्टार्ट अप को शुरू करने के लिए फंडिंग सबसे अहम बात होती हैं। बिना फंडिंग का स्टार्ट अप शुरू करना लगभग नामुमकिन हैं। लेकिन ये भी ध्यान देने योग्य बात हैं कि फंडिंग ही सबकुछ नहीं होता हैं। एक बार स्टार्ट अप शुरू हो सफल होने लगेेगा तो फंडिंग की समस्या स्वत: ही दूर होने लगेगी। यें कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि, उद्यमियों को पूंजी का पीछा नहीं करते, पूंजी उद्यमियों का पीछा करती हैं।
3. रेवेन्यू
बहुत से लोग सिर्फ पैसे कमाने के उद्देश्य से स्टार्ट अप तो खोल तो लेते हैं लेकिन जब रेवेन्यू जेनरेट नहीं कर पाते तो दिक्कतें आनी शुरू होने लगती हैं। अधिकतर लोग तो सिर्फ ये सोचतें है बिजनेस करते रहेंगे और आगे बढ़ाते रहेंगे तो रेवेन्यू अपने आप आएगा। रेवेन्यू इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आपका बिजनेस कितना बड़ा हैं। आपको पहले दिन से ही रेवेन्यू को श्रोतों के बारे में सोचना होगा।
4. टीम
एक बेहतर टीम एक स्टार्ट अप के लिए बहुत जरूरी होता हैं। आपके स्टार्ट अप की सफलता काफी हद तक आपके टीम पर भी निर्भर करता हैं। अधिकतर लोग खुद तो स्मार्ट होते हैं लेकिन उनको एक ऐसे टीम की दरकार होती हैं जो खुद उनसे भी ज्यादा स्मार्ट हो। अगर आपकी टीम स्मार्ट होगी तो कठिन परिस्थ्तिियों से उबरने में आसानी होगी। जरूरत पडऩे पर आपकी टीम सही फैसले ले पाएगी।
5. कभी हार मत मानिए
एक स्टार्ट अप को पूरी तरह से सफल होने में बीस साल तक लग जाते हैं। लोग सोचते हैं कि स्टार्ट अप करने के बाद पहले साल में ही फंडिंग मिल जाएगी, तीसरे साल में स्केल और पांचवे साल में ही उनके पास आईपीओ होगा। आपको ये जानना होगा की उनको पांच साल तो अपने स्टार्ट अप सेट करने में ही लग जाएंगे। आपको किसी भी स्टार्ट अप के लिए बहुत ज्यादा धैर्य की जरूरत होगी। धैर्य के बिना आपको सर्वाइव करना मुश्किल हो जाएगा। स्टार्ट अप एक मैराथॉन रेस की तरह हैं, और कई बार तो आपको पता भी नहीं आप कहंा जा रहें हैं बस आप चलते जाते हैं।
६. स्टार्ट अप खोलना फैशन नहीं
स्टार्ट अप शुरू करना कल्चर हैं। अगर आप पूरे दिन बिना थके हारे काम करने में सक्षम हैं तो ही आप स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं। आपको एक बात हरदम ध्यान देना चाहिए की आप 98 फीसदी बिजनेस में फेल होंगे, केवल दो फीसदी ही सफल हो पाएगा। आप ये भी जान लिजिए कि वेंचर कैपिटल फंडिंग इतनी आसानी से नहीं मिलती। इन्वेस्टर्स सबसे पहले ये देखते हैं कि आपने अपने आईडिया को किस तरह से इंप्लिमेंट किया हैं और क्या आप क्या आप आगे इसमे सफल हो पाएंगे की नहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो