scriptहीरे के लिए दिवानी है भारतीय महिलाएं, खुद खरीदना करती हैं पसंद | Indian women are crazy about diamond | Patrika News

हीरे के लिए दिवानी है भारतीय महिलाएं, खुद खरीदना करती हैं पसंद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2017 12:03:53 pm

Submitted by:

manish ranjan

महंगे आभूषणों के मामले मे अब देशभर के लोगों का पसंद बदलता नजर आ रहा है। सोने से ज्याद लोगों को अब हीरा खरीदना ज्यादा पसंद आ रहा है।

Diamond

नई दिल्ली। भारतीय महिलाओं को हीरा सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। ये बात हीरे के कारोबार पर नजर रखने वाली संस्था डी-बीयर्स के एक इनसाइट रिपोर्ट मे सामने आया। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिलाएं पहले के मुकाबले हीरे को और अधिक पसंद करने लगी है। महंगे आभूषणों के मामले मे अब देशभर के लोगों का पसंद बदलता नजर आ रहा है। सोने से ज्याद लोगों को अब हीरा खरीदना ज्यादा पसंद आ रहा है। रिपोर्ट मे कहा गया है की भारत मे मौजूदा समय में हीरे का बाजार लगभग 19,200 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।


सभी देशों की तुलना में भारतीय महिलाओं को हीरा पहले से ज्यादा भाने लगा है। अमेरीक और जापान की महिलाओं के अपेक्षा भारतीय महिलाएं अब ज्यादा हीरा खरीदने लगी है। इस रिपोर्ट में ये सामने आया कि देशभर में कुल खरीदे जाने वाले हीरे का 83 फीसदी हिस्सा महिलाएं खरीदती हैं।


खुद हीरा खरीदना पसंद करती है भारतीय महिलाएं

भारतीया महिलाओं को हीरा खरीदने के बारे मे सबसे दिलचस्प बात ये है कि हीरा खरीदने वाली 41 फीसदी महिलाएं खुद ही हीरे की कीमत चुकाती है। सबसे ज्यादा हीरे का क्रेज शादीशुदा औरतों को है। अभी भी कई शादीशुदा औरतों के लिए हीरा खरीदना एक सपना है। देश भर मे अचानक इतना ज्यादा हीरा खरीदने का एक सबसे बड़ा वजह ये भी है कि अधिकतर लड़कियों में हीरे को लेकर दीवनगी होती है। युवा पीढ़ी की लड़कियां शादी से पहले हीरा खरीदना एक उपलब्धि मानती है।

 

Diamond
शुरू हो चुकी है भारत में हीरे की फ्यूचर ट्रेडिंग

हाल ही मे भारत में हीरे का फ्यूचर ट्रेडिंग शुरू हुआ जिसके लॉन्च होने के पहले ही हफ्ते मे लोगो मे काफी जोश देखने को मिला। हीरे के इस फ्यूचर ट्रेडिंग से आप हीरे की ट्रेडिंग कर सकते है और जिस दिन आपका हीरा एक कैरेट का होगा उसके बाद आप अपने हीरे की होम डिलीवरी कर सकते हैं। हीरे को लेकर यह अपने तरह का दुनिया का पहली टे्रडिंग है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो