scriptइतने करोड़ के मालिक हैं ईशा और आनंद, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान | Isha Ambani and Anand Piramal individual net worth | Patrika News

इतने करोड़ के मालिक हैं ईशा और आनंद, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2018 02:44:56 pm

Submitted by:

manish ranjan

देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई का जश्न इटली में चल रहा है।

isha

इतने करोड़ के मालिक है ईशा और आनंद, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई का जश्न इटली में चल रहा है। ईशा ब‍िजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ सगाई कर रही हैं। साल के अंत में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी दुल्हन बनेंगी। दोनों के ही परिवार देश के बड़े कारोबारी हैं। ऐसे में ईशा और आनंद भी करोड़ों के मालिक है। आईये जानते है ईशा अंबानी और आनंद पीरामल कितनी संपत्ती के मालिक है।

इतने करोड़ के मालिक है पिरामल
आनंद पिरामल 10 अरब डॉलर के पिरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ये ग्रुप फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट, ग्लास पैकेजिंग और इंफोर्मेशन सर्विसेज के कारोबार में है। आनंद के पिता पीरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन हैं। फोर्ब्स 2017 की रिपोर्ट के अनुसार,इस वक्त अजय पिरामल की नेट वर्थ 5.6 बिलियन डॉलर यानी की 40,350 है। इतना ही नहीं अजय पिरामल देश के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

आनंद पीरामल रियल्टी का कारोबार देखते हैं
आनंद पिरामल कितनी संपत्ती के मालिक है अभी तक इस बात का खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन आनंद पीरामल की मां स्वाति पीरामल का भी फार्मा कारोबार में बड़ा नाम है। उनको 2012 में पद्मश्री भी मिल चुका है। आनंद पीरामल अभी पीरामल रियल्टी का कारोबार देखते हैं। उनकी कंपनी ने गोल्डमैन और वारबर्ग पिंकस से करीब 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए थे। अभी पिरामल रियल्टी के पास 15 मिलियन वर्ग फुट भूमि है।

इतने करोड़ की मालकिन है ईशा अंबानी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की पहचान केवल मुकेश और नीता अंबानी की बेटी के तौर पर ही नहीं है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं। एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन की लिस्ट में मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी का नाम भी शामिल है।साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वूमेन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था। ईशा अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है। ईशा 16 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं। इस वक्त ईशा अंबानी का नेट वर्थ 115 मिलियन डॉलर यानी करीब 765 करोड़ रुपए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो