scriptअमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, अब ये शख्स बन गया है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति | Jeff bezos becomes richest person of the world in bloomberg | Patrika News

अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, अब ये शख्स बन गया है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

locationनई दिल्लीPublished: Jul 08, 2018 09:48:23 am

Submitted by:

Ashutosh Verma

जेफ बेजोस ने बिल गेट्स समेत 500 लोगों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

Worlds richest person

अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, अब ये शख्स बन गया है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

नर्इ दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलेनियर हर दिन न्यूयॉर्क के शेयर बाजार बंद होने के बाद उसमें आये उछाल और गिरावट के आधार पर रोजाना 500 सबसे अमीरों लोगो की रैंकिंग को अपडेट करता है। इस बार ब्लूमबर्ग ने शुक्रवार को जो आंकड़े जारी किये हैं उसमें बिल गेट्स नहीं बल्कि कोई और ही है। इस शख्स ने बिल गेट्स समेत 500 लोगों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है। एेसे में आइए जानते है कि कौन है ये शख्स।


कौन रहा नंबर वन

शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद ब्लूमबर्ग की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिस शख्स ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ा है वो कोर्इ आैर नहीं बल्कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। बाजार बंद होने के बाद बेजोस की कुल संपत्ति 142 बिलियन डॉलर यानी की 9.76 लाख करोड़ रुपए हो गर्इ है। सबसे ज्यादा संपत्ति होने के कारण जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए।


मार्क जुकरबर्ग बने तीसरे सबसे अमीर आदमी

लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये रही की शेयर बाजार बंद होने के बाद सबसे अधिक फेसबुक के शेयरों में उछाल देखने को मिला। जिसके बाद अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग 81.6 अरब डॉलर यानी 5.61 लाख करोड़ रुपए के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमरी व्यक्ति बन गए है। इसी के साथ बिल गेट्स 94.2 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान से खिसक के दूसरे स्थान पर आ गये हैं।


बफे चौथे स्थान पर खिसके

बात अगर चौथे स्थान की जाए तो बफे 81.2 बिलियन डॉलर यानी 5.58 लाख करोड़ रुपए के साथ चौथे नंबर पर हैं। अापको बता दें कि बफे एक समय में दुनिया सबसे अमीर आदमी हुआ करते थे। कमार्इ के मामले कोई उनके आस-पास तक नहीं था फिर बफे ने अपनी संपत्ति का काफी हिस्सा दान कर दिया जिसके कारण उनकी रैंकिंग गिरावट आ गई हैं। जेफ बेजॉस और बिल गेट्स पहले नंबर पर आ गए। अब अगर बात भारत के सबसे अमीर आदमी की जाए तो मुकेश अंबानी 18वें स्थान पर रहे हैं। मुकेश अंबानी 2.72 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो