script

जानिए मुकेश अंबानी की दिवाली पार्टी में बेटी ईशा और बेटे आकाश का कुछ इस तरह दिखा अंदाज

Published: Oct 27, 2019 11:30:21 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

ईशा ने सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गई पहली थी बनारसी साड़ी
श्लोका ने पहना हुआ था नीले और पिंक कलर का पहना हुआ था लहंगा

isha-ambani.jpg

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर आदमी ने शुक्रवार को दिवाली से पहले धनतेरस के दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी का आयोजन जियो वल्र्ड सेंटर में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए था। जिसका मालिकाना हक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास है। यह पार्टी इसलिए भी खास थी क्योंकि मुकेश अंबादी की बेटी ईशा और दामाद आनंद एवं बेटे आकाश और बहू श्लोका अंबानी की शादी के बाद पहली दिवाली है। इस मौके पर सभी खिलाडिय़ों के साथ उनकी पत्नी भी आई हुई थी। इन सब के बीच ईशा और श्लोका ने भी अपनी खास जगह बनाई हुई थी।

इस अंदाज में दिखे ईशा और उनके पति आनंद
पार्टी में ईशा अंबानी पिरामल अपने पति आनंद और सास-ससुर अजय और स्वाति पिरामल के साथ पार्टी में आईं थीं। ईशा अंबानी ने देश की सबसे बेहतरीन डिजाइनर्स में एक सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन बनारसी साड़ी, गहरे मैजेंटा कलर की ब्लाउज तथा एक नेकलेस पहना हुआ था। जो ईशा को सभी से अलग कर रहा था। वहीं, आनंद पिरामल लाल कुर्ते पजामे में मौजूद थे। अजय पिरामल नेहरू जैकेट तथा स्वाति पिरामल काले तथा गोल्ड कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

sholaka.jpeg

श्लोका भी लग रही थी बेहद खूबसूरत
वहीं दूसरी ओर मेजबानों में श्लोका अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नीले और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ। वो सभी मेहमानों का वेलकम करती हुई दिख रही थी। वहीं दूसरी ओर आकाश आकाश नेहरू जैकेट पहने हुए बेहद डिसेंट लग रहे थे। पार्टी में नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल तथा उनकी बहन ममता दलाल भी पार्टी में आई हुई थी।

rohit.jpeg

खिलाड़ी और उनकी पत्नियां भी दी थीं मौजूद
इस पार्टी का आयो आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाडिय़ों के लिए किया गया था। जिसमें खिलाड़ी अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पार्टी में टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रीतिका साजदेह आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। वहीं युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ आए हुए थे। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पंड्या, जहीर खान अपनी पत्नी अभिनेत्री सागरिका के साथ पहुंचे थे।

zaheer_khan.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो