scriptअरबपति बनने के राज का हुआ खुलासा, ये बातें जानकर अाप भी बन सकते हैं धनकुबेर | Know how Billionaires starts their day you can also follow | Patrika News

अरबपति बनने के राज का हुआ खुलासा, ये बातें जानकर अाप भी बन सकते हैं धनकुबेर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2019 03:26:01 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

हाल ही में दुनिया की मशहूर लेखिका जे के रोलिंग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुबह जल्दी उठना आपकी सफलता या अमीर बनने की कोर्इ गारंटी नहीं है।

How to get Rich

अरबपति बनने के राज का हुआ खुलासा, ये बातें जानकर अाप भी बन सकते हैं धनकुबेर

नर्इ दिल्ली। आमतौर पर सफल आैर अमीर बनने के लिए कहा जाता है कि आपको सबसे पहले सुबह सबसे जल्दी उठना चाहिए। कर्इ बार आपको मम्मी-पापा या आसपास के लोग भी इस बात की सलाह देते हैं कि सुबह जल्द उठा करें। लेकिन हाल ही में दुनिया की मशहूर लेखिका जे के रोलिंग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुबह जल्दी उठना आपकी सफलता या अमीर बनने की कोर्इ गारंटी नहीं है। जे के रोलिंग ही नहीं बल्कि दुनिया के कर्इ अमीरों का भी यही मानना है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि अमीरो की इस लिस्ट में माइक्रोसाॅफ्ट की संस्थापक बिल गेट्स भी शामिल हैं। बिल गेट्स लगातार कर्इ सालों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं। इन सभी अमीरों ने एक बात माना कि आपको सफल होने के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी नहीं बल्कि आपको एक रूटीन फाॅलो करना सबसे महत्वपूर्ण है।

Bill Gates

बिल गेट्स

बिल गेट्स अरबपति होने के साथ-साथ जन कल्याणकारी भी है। उनके ट्रस्ट के बारे में तो आपको पता ही होगा। बिल गेट्स अपने दिन की शुरुआत कार्डियो के साथ ही करते हैं। न्यू यार्क टाइम्स की दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि एजुकेशनल वीडियाे देखते-देखते हुए वो ट्रेड मिल पर एक घंटा रोज बीताते हैं। उनकी पत्नी मेलिंडा कहना है कि गेट्स सुबह में ब्रेकफाॅस्ट नहीं करते हैं।

Jeff Bezos

जेफ बेजोस

जेफ बेजोस वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं। जेफ बेजोस अपने नींद पर खासा ध्यान देते हैं। वो अपने नींद को खासा वरीयता देते हैं। कहा जाता है कि बेजोस उन लोगों में से एक हैं जिन्हें अलार्म की कोर्इ जरूरत नहीं होती है। बेजोस अपने लन्च करने से पहले रोजाना मीटिंग करते हैं। आमतौर पर यह समय 10 बजे का होता है।

WArren Buffet

वाॅरेन बफेट

बर्कशायर हैथवे के सीर्इआे वाॅरेन बफेट दुनिया के सबसे बड़े निवेशक हैं। बेजोस की तरह ही बफेट भी अपनी नींद को खास वरीयता देते हैं। आमतौर पर बफेट पूरे 8 घंटे की नींद लेना पसंद करते हैं। बफेट सुबह 6:45 पर उठते हैं आैर अपनी दिन की शुरुअात अखबार पढ़ने के साथ करते हैं। इसमें वाॅल स्ट्रीट जर्नल आैर यूएसए टुडे जैसे अखबार होते हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो