scriptदिजिए इन 4 सवालों के जवाब, Paytm देगा 1000 रुपए | know the truth of Paytm 1000 cash offer | Patrika News

दिजिए इन 4 सवालों के जवाब, Paytm देगा 1000 रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2018 12:53:15 pm

Submitted by:

manish ranjan

केवल 4 आसान से सवालों के जवाब देने हैं। अगर आपके चारों जवाब सही होते हैं तो कंपनी तुरंत 1000 रुपए का इनाम दे रही है।

paytm

दिजिए इन 4 सवालों के जवाब, Paytm देगा 1000 रुपए

नई दिल्ली। ई पेमेंट कंपनी Paytm आए दिन ग्राहकों को नए-नए ऑफर देती रहती है। कभी कैशबैक का ऑफर तो कभी पेेमेंट पर डिस्काउंट। लेकिन इस बार कंपनी एक नया नया स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत आपको Paytm के लिंक खोलने पर केवल 4 आसान से सवालों के जवाब देने हैं। अगर आपके चारों जवाब सही होते हैं तो कंपनी तुरंत 1000 रुपए का इनाम दे रही है।
ये है तरीका

अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको http://pay.tm-cash-offer.in इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके पास 4 सवाल आएंगे। चारों सवाल के जवाब देने पर आपके पास एक लिक आएगा। इसे ओपन करके आपको अपना नाम और फोन नंबर इसमें भरना होगा। जिसके बाद आप 1000 रुपए विदड्राल करने के हकदार हो जाएंगे। हालांकि पैसे विदड्राल करने के लिए आपको इस लिंक को दस लोगों या दस ग्रुप में शेयर करना होगा।
आसान से हैं ये सवाल

दरअसल इस लिंक में जो चार सवाल पूछे जा रहे हैं वो बेहद ही आसान हैं। इनका जवाब हर कोई दे सकता है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता जांचने के पत्रिका बिजनेस मामले की पड़ताल की। पत्रिका बिजनेस की पड़ताल में पता चला ये मामला पूरी तरह से फर्जी हैं। क्योंकि इसमें कई ऐसे तथ्य हैं जिनसे पता चलता है कि कुछ लोग paytm के नाम का इस्तेमाल करके आपका डिटेल चुराने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि आपको जब अपने पैसे विदड्राल करना होगा तो आपको इसके लिए एक नया एप डाउनलोड करना होगा। इस एप को जब आप डाउनलोड करेंगे तो आपके ई-मेल, फोन नंबर समेत कई ऐसे डिटेल देने पड़ेंगे जिससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो