scriptये हैं दुनिया के सबसे अमीर देश, लिस्ट देख के चौंक जाएंग आप | Patrika News
कारोबार

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर देश, लिस्ट देख के चौंक जाएंग आप

11 Photos
6 years ago
1/11
नई दिल्ली। दुनिया मेंं लगभग 200 देश हैं जिसमें से कई देश खरबों रुपए प्रति वर्ष के तौर पर अपना राजस्व इक_ा करते हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूरत उठता है कि दौलत के मामले में कौन सा देश शीर्ष पर है। आज हम आपको ऐेसे ही दस देशों के बारें में बताने जा रहे हैं तो पर कैपिटा के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार हैं। इनमें से अधिकतर के नाम तो आपने भी सुना होगा लेकिन आपके ये नहीं पता होगा कि ये देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। सबसे अमीर देशों की ये रैंकिंग अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष अक्टूबर 2017 में जारी किए गए डेटा के आधार पर है। इसमें इन देशों की जीडीपी पर कैपिटा के आधार पर लिया गया है।
2/11
10. हांगकांग (4,05950 लाख करोड़ रुपए) आईएमएफ के अनुसार वर्ष 2016 में हांगकांग के ग्रोथ रेट में कमी आई थी, लेकिन बावजूद इसके ये दुनिया के सबसे अमीर देशों में 10वें स्थान पर है। पिछले साल वैश्विक व्यापर और पर्यटन में कमी के कारण इसके ग्रोथ रेट में थोड़ी कमी आई है। लेकिन आईएमएफ का कहना कि, यहां के लोगों की खर्च करने की क्षमता के वजह से हांगकांग का ग्रोथ रेट 2017 में बढ़ सकता है। इस देश की कुल आबादी 70 लाख है।
3/11
09. स्विटजरलैंड (4,08,212 करोड़ रुपए) लगभग 80 लाख लोगों की आबादी वाला ये देश दुनिया के सबसे खुबसूरत देशों में से एक है। आईएमएफ के अनुसार 2016 मेंं स्विटजरलैंड की गोथ रेट 1१/२ फीसदी था। पिछले कुछ सालों से स्विटजरलैंड की सरकार ऐसे कई नीतियों पर ध्यान दे रही है जिससे की इस देश की अर्थव्यवस्था और तेजी से रफ्तार पकड़ सके।
4/11
08. यूनाईटेड अरब अमीरात (4,54,050 करोड़ रुपए) यूनाईटेड अरब अमीरात दुनिया का 8वां सबसे अमीर देश है। इस देश की अर्थव्यवस्था को इतनी मजबूती देने में यहां का तेल बाजार एक अहम भूमिका अदा करता है। हालांकि आईएमएफ ने अनुमान लगाया की एक करोड़ की आबादी वाले इस देश का नॉन ऑयल ग्रोथ वर्ष 2017 में अभी और बढ़ सकता है।
5/11
07. कुवैत (4,63,497 करोड़ रुपए) लगभग 40 लाख की आबादी वाला कुवैत दुनिया का 7वां सबसे अमीर देश है। यहां का अर्थव्यवस्था भी तेल बाजार के इतनी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। हालांकि तेल की कीमतों की कमी से इस देश को भी थोड़ा झटका लगा है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में इस देश नॉन-ऑयल क्षेत्रों में अच्छा काम किया है, जो कि भाविष्य में अभी और तेज होने की संभवना है।
6/11
06. नॉर्वे (4,69,61७ करोड़ रुपए) 50 लाख लोगों की आबादी वाला यह देश दुनिया के पांच सबसे अमीर देशों के ठीक नीचे आता है। ये देश पर कैपिट के आधार पर दुनिया का छठा सबसे अमीर देश है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, पिछले कुछ एक सालों में इस देश की अर्थव्यवस्था भी तेल के दाम में आई कमी के कारण प्रभावित हुआ था। वर्ष 2008 और 2009 में भी इस देश के ग्रोथ रेट में कमी देखने को मिला था। लेकिन ये देश अपने नियुक्ति क्षमता को कम किया जिसके बाद से इस देश की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ ली।
7/11
05. आयरलैंड (4,83,190 करोड़ रुपए) लगभग 49 लाख करोड़ के राजस्व के साथ आयरलैंड दुनिया का पाचवां सबसे अमीर देश है। सभी यूरोपीय देशों में आयरलैंड का ग्रोथ सबसे अधिक है। खजच्र करने की क्षमता, निवेश और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र ने इस देश की जीडीपी बढ़ाने में सबसे अधिक मददगार रहा है।
8/11
04. ब्रुनेई (5,10,532 करोड़ रुपए) वर्ष 2016 में ब्रुनेई के जीडीपी में गिरावट के बाद भी ये देश दुनिया का चौथा सबसे अमरी देश बनने में कामयाब रहा है। आईएमफ की कुल आबादी महज 4 लाख है। इस देश की लगभग 90 फीसदी राजस्व तेल और गैस से आता है।
9/11
03. सिंगापुर (6,02,273 करोड़ रुपए) साल दर साल 2.7 फीसदी की जीडीपी के साथ सिंगापुर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। यहां की कुल आबादी 56 लाख है। वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक व्यापार के वजह से इस देश की जीडीपी पर काफी असर पड़ा है।
10/11
2. लक्जमबर्ग (7,26,413 करोड़ रुपए) महज 6 लाख लोगों की आबादी वाला लक्जमबर्ग दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश है। यूरोपीयन यूनियन के सभी देशों में लक्जमबर्ग तेजी से ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था है। हालांकि आईएमएफ ने इस बात की शंका जताई है कि, बे्रक्जिट और नीतियों में बदलाव के वजह से इस देश में आर्थिक अस्थिरता देखने को मिल सकता है।
11/11
01. कतर (8,31,128 करोड़ रुपए) मिडिल ईस्ट देशों का यह छोटा सा देश दुनिया का सबसे अमीर देश है। कतर की कुल आबादी लगभग 22.7 लाख है। आईएमएफ के रिपोर्ट के मुताबिक 8,31,128 करोड़ रुपए के राजस्व के साथ कतर दुनिया का सबसे अमीर देश है। हाइड्रोकार्बन के कम कीमतो के बाद भी इस देश की जीडीपी में लगातार इजाफा देखने को मिला है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.