scriptनोटबंदी, जीएसटी के बावजूद 26 फीसदी बढ़ी अमीरों की दौलत, मुकेश अंबानी फिर टॉप पर | Mukesh ambani again becomes indias richest person Know about others | Patrika News

नोटबंदी, जीएसटी के बावजूद 26 फीसदी बढ़ी अमीरों की दौलत, मुकेश अंबानी फिर टॉप पर

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2017 04:15:36 pm

Submitted by:

manish ranjan

आर्थिक संकट के बावजूद भी शीर्ष 100 अमीर लोगों की संपत्ति में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Mukesh Ambani

नई दिल्ली। रिलांयस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुकें है। उनकी कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपए हो चुकी है। आर्थिक संकट के बावजूद भी शीर्ष 100 अमीर लोगों की संपत्ति में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स मैगजीन के एक रिपोर्ट मे ये आंकड़ा सामने आया। फोर्ब्स के अनुसार देश की तीसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी 19 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे पायदान पर है।

 

Azim Premji

विप्रो के अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर

अजीम प्रेमजी ने पिछले साल के अपेक्षा दो स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर काबिज हुए हैं। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर सन फार्मा के दिलीप संघवी 12.1 डॉलर के नेट संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर अपनी जगह बनाने मे कामयाब रहे। संघवी पिछले साल इस लिस्ट मे दूसरे स्थान पर थे। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए आर्थिक प्रयोगो का असर लगभग नाममात्र का पड़ा है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति 15.3 अरब डॉलर यानि 67 फीसदी बढ़ा है। इसी वजह से वो 10वें साल भी शीर्ष पायदान पर अपनी जगह बनाने मे कामयाब हुए है। मुकेश अंबानी एशिया के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों मे से भी एक है।

 

Balkrishna

आचार्य बालकृष्ण ने 29 स्थानों की लगाई छलांग

वहीं मुकेश अंबानी के छोटे भाई और आरकॉम के मालिक अनिल अंबानी अमीरों की इस लिस्ट में 45वें स्थान पर है। अनिल अंबानी की कुल संपत्ति 3.15 अरब डॉलर है। पिछले दो साल मे उनकी रैंकिंग गिरी है। वर्ष 2016 मे वो 32वें स्थान पर थे जबकि 2015 में 29वें स्थान पर थे। पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य और योगगुरू बाबा रामदेव के करीबी बालकृष्ण ने फोर्ब्स मैगजीन के इस लिस्ट में 29 स्थानों की लंबी छलांग लगाया है। बालाकृष्ण लगभग 6.55 अरब डॉलर यानि 43 हजार करोड़ की कुल संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर काबिज है। इसके पहले साल वों 48वें स्थान पर काबिज थे।

 

नोटबंदी और जीएसटी से नहीं पड़ा देश के अमीरों पर असर

फोर्ब्स मैगजीन ने कहा कि, भारत की आर्थिक स्थिति ठीक ने होने के बाद भी रिचेस्ट इंडियन 2017 की लिस्ट में शामिल अमीरों की संपत्ति संयुक्त तौर पर 26 फीसदी बढ़ी है और यह 479 अरब डॉलर यानि 31 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक हो गई है। मैगजीन ने आगे कहा, तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले साल नवंबर में नोटबंदी तथा जीएसटी लागू होने के बाद इस पर ब्रेक लग गया है। इसके बावजूद भी शेयर बाजार ने नई उंचाइयां छूने मे सफलता हासिल की है। और इसी वजह से भारत की शीर्ष 100 अमीरों की संपत्ति में इजाफ हुआ है।


फोर्ब्स मैगजीन के टॉप टेन अमीर भारतीय

1. मुकेश अंबानीरिलायंस इडस्ट्रीज38 बिलियन डॉलर
2. अजीम प्रेमजीविप्रो19 बिलियन डॉलर
3. हिंदुजा ब्रदर्सअशोक लेलैंड18.4 अरब डॉलर
4. लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल16.5 बिलियन डॉलर
5. पल्लोनजी मिस्त्रीशापोरजी पल्लोनजी ग्रुप16 बिलियन डॉलर
6. गोदरेज फैमिलीगोदरेज ग्रुप14.4 बिलियन डॉलर
7. शिव नादरएचसीएल टेक्नोलॉजी13.6 बिलियन डॉलर
8. कुमार बिड़लाआदित्य बिड़ला ग्रुप12.6 बिलियन डॉलर
9. दिलीप संघवीसन फार्मा12.1 बिलियन डॉलर
10. गौतम अडाणीअडाणी पोर्ट11 बिलियन डॉलर

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो