आपको बता दें कि मार्च और अप्रैल के मध्य तक में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी काफी नीचे आ गए थे। उसके बाद अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी बेचकर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश एकत्र किया और अपने आपको कर्जमुक्त किया। जिससे कंपनी के शेयर आसमान छूने लगे। जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में भी इजाफा देखने को मिला।
20 दिन में हुआ संपत्ति में इतना इजाफा
मुकेश अंबानी 20 जून को फोब्र्स की लिस्ट में नौवें स्थान पर मौजूद थे। उस दौरान उनकी कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। यानी 20 दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप की बात करें तो हाल के दिनों में 12 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था।
ऐसे तय होती है संपत्ति
वास्तव में फोब्र्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स में संपत्ति की गणना शेयर की कीमत के आधार पर तय होती है। जो कि प्रत्येक पांच मिनट में तय होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी का शेयर 42 फीसदी है। आज इसके शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इसका शेयर 1878.50 रुपए पर बंद हुआ, जबकि 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1884.40 रुपए है।