scriptमुकेश और नीता अंबानी ने मुंबई को समर्पित किया धीरूभाई अंबानी स्क्वायर | Mukesh and Nita Ambani devoted to Mumbai Dhirubhai Ambani Square | Patrika News

मुकेश और नीता अंबानी ने मुंबई को समर्पित किया धीरूभाई अंबानी स्क्वायर

Published: Mar 07, 2019 01:06:58 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी स्क्वायर मुंबई को समर्पित कर दिया।

Mukesh Ambani

मुकेश और नीता अंबानी ने मुंबई को समर्पित किया धीरूभाई अंबानी स्क्वायर

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने धीरूभाई अंबानी स्क्वायर मुंबई को समर्पित कर दिया। धीरूभाई अंबानी स्क्वायर जियो वल्र्ड सेंटर का हिस्सा था, जो आरआईएल (क्रढ्ढरु) और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक साझा लक्ष्य है। यह भारत में सबसे बड़ी और अच्छी वैश्विक सम्मेलन सुविधाओं और सेवाओं का निर्माण करता है। अंबानी दंपत्ति ने इस मौके पर कहा कि यह देश के सपनों को पूरा करने में अपनी जी जान लगा देगा।

धीरूभाई अंबानी के सपने को पूरा करेगा स्क्वायर और जियो सेंटर
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने इस मौके पर कहा कि धीरूभाई अंबानी स्क्वायर और जियो वल्र्ड सेंटर देश के महान बेटे धीरूभाई अंबानी के सपने को पूरा करने में कामयाब होगा। धीरूभाई अंबानी का मानना था कि भारत में ग्लोबल एक्सीलेंस प्राप्त करने की क्षमता राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च को दो विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शहर के लगभग 7,000 ऐसे लोगों के लिए आयोजित किए जाएंगे जो किसी न किसी प्रकार देश और राज्य की सुरक्षा में लगे हुए हैं। नीता अंबानी ने कहा कि धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में म्यूजिकल फाउंटेन कार्यक्रम मुंबई की जीवंत भावना के लिए एक समर्पण है। बता दें कि मुबंई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित धीरूभाई अंबानी स्क्वायर इस साल के अंत तक आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

अन्ना सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की
वहीं दूसरी ओर मुकेश और नीता अंबानी ने शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में एक सप्ताह तक के लिए अन्ना सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें श्लोका मेहता के साथ उनके बेटे आकाश की आगामी शादी के समारोह की शुरुआत हुई। यहां अंबानी परिवार के सदस्य और श्लोका के माता-पिता ने मिलकर लगभग 2000 बच्चों के पसंद के व्यंजनों के साथ खाना परोसा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो