script64 करोड़ में निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मिली जमानत | Nissan former chief Carlos Ghosn got bail in 64 crore rupees | Patrika News

64 करोड़ में निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मिली जमानत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 05, 2019 04:01:06 pm

Submitted by:

Dimple Alawadhi

तोक्यो की एक अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को जमानत दी।
यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में आया नया मोड़ है।
स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार अदालत ने करीब 64 करोड़ रुपए पर जमानत दी।

Carlos Ghosn

64 करोड़ में निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मिली जमानत

नई दिल्ली। तोक्यो की एक अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मंगलवार को जमानत दे दी है। इस चौंकाने वाले फैसले के बाद दिग्गज कारोबारी घोसन करीब तीन महीने हिरासत में रहने के बाद रिहा हो सकते हैं। यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में आया नया मोड़ है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 19 नवंबर को वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में दिग्गज कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद से जापान और कारोबारी जगत में काफी उथल-पुथल की स्थिति हैं।

यह भी पढ़ें

IndiGo का जबरदस्त ऑफर, अब सिर्फ 899 रुपए में करें हवाई यात्रा


64 करोड़ रुपए पर मिली घोसन को जमानत

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार अदालत ने करीब 64 करोड़ रुपए पर जमानत दी लेकिन अभियोजक पक्ष के फैसले के खिलाफ अपील करने की संभावना है। यहां तक कि उसे हिरासत में रखने के लिए घोसन के खिलाफ अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं। जमानत की शर्तों के मुताबिक घोसन जापान से बाहर नहीं जा सकते हैं और उन्हें अन्य शर्तों का पालन करना होगा। घोसन देश छोड़कर नहीं भागे और साक्ष्यों को नष्ट ना करें, इस लक्ष्य के साथ उनपर ये शर्तें लगायी गयी हैं।

यह भी पढ़ें

PNB की नई स्कीम, 10 हजार रुपए निवेश करने से 111 दिन बाद मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे


इसलिए हुई थी घोसन को जेल

आपको बता दें कि अपनी आय को 2010 से 2015 के बीच करीब 4.4 करोड़ डॉलर कम दिखाए जाने के चलते घोसन को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद निसान मोटर्स ने उन्हें अपने निदेशक मंडल से बाहर कर चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया था। साथ ही घोसने पर ये भी आरोप है कि उन्होंने 1.6 करोड़ डॉलर से ज्यादा का निजी निवेश घाटा जापान की कार निर्माता कंपनी को हस्तांतरित कर दिया था। जापानी कानून के अनुसार, किसी आरोपी को अलग-अलग आरोपों के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। यह अभियोजकों को लंबे समय तक उससे पूछताछ करने की अनुमति देता है।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)


Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो