scriptस्विट्जरलैंड में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बैचलर पार्टी, आज होगी शादी देखें तस्वीरें | Patrika News
कारोबार

स्विट्जरलैंड में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बैचलर पार्टी, आज होगी शादी देखें तस्वीरें

5 Photos
5 years ago
1/5

ईशा अंबानी की शादी के बाद अब आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 9 मार्च को आकाश अंबानी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड से शुरू हुआ। आकाश की बारात आज मुंबई के ट्राइडेंट होटल से दोपहर 3.30 बजे जियो गार्डन के लिए रवाना होगी और 10 मार्च को शादी का पहला रिसेप्शन होगा।

2/5

स्विट्जरलैंड में हुए सेलिब्रेशन की पहली फोटोज और वीडियो सामने आई थीं। वायरल हुई फोटो में जहां मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आए तो वहीं आकाश और श्लोका एक एंटीक बग्घी की सवारी करते नजर आए। लंच के बाद फेमस अमरीकन पॉप रॉक बैंड मरून परफॉर्म करेगा।

3/5

अंबानी फैमिली स्विट्जरलैंड के पांच सितारा होटल बैडरट पैलेस में ठहरे। इस होटल के एक कमरे की सबसे कम कीमत 98,500 रुपए हैं। वहीं, इस होटल का सबसे महंगा सुइट 3.08 लाख रुपए का है। मेहमानों के लिए एक स्टॉल भी लगाया गया।

4/5

स्विट्जरलैंड रवाना होने से पहले एंटीलिया में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया था। इसमें फालगुनी पाठक और तुषार त्रिवेदी ने परफॉर्मेंस दी थी। रविवार को पार्टी में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी स्विट्जरलैंड पहुंचे।

5/5

आकाश अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में हुई। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के फंक्शन स्विट्जरलैंड के समयानुसार रविवार शाम साढ़े पांच से शुरू हुआ। इसमें फंक्शन में पीटर पैन आइस शो हुआ। इसके बाद दस मिनट का ड्रोन शो भी हुआ था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.