scriptलगातार तीसरे साल मुनाफे में रही स्पाइसजेट, 2018 में रिकॉर्ड 567 करोड़ रुपए का मुनाफा | spicejet gets 566 crore rupee profit in fiscal year 2017-18 | Patrika News

लगातार तीसरे साल मुनाफे में रही स्पाइसजेट, 2018 में रिकॉर्ड 567 करोड़ रुपए का मुनाफा

locationनई दिल्लीPublished: May 11, 2018 06:33:22 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

देश में किफायती विमानन सेवा देने के लिए मशहूर निजी विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट को लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है।

Spicejet
नई दिल्ली। देश में किफायती विमानन सेवा देने के लिए मशहूर निजी विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट को लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। स्पाइस जेट ने वित्त वर्ष 2017-18 में 566.7 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह लगातार तीसरा साल है, जब कंपनी मुनाफे में रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 430/7 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी वित्तीय परिणाम के मुताबिक 31 मार्च 2018 को समाप्त गत वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में उसे 46.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2017 की समान तिमाही में उसका मुनाफा 41.6 करोड़ रुपए रहा था।
अंतिम तिमाही में संचालन राजस्व 2,029.3 करोड़ रुपए रहा

अंतिम तिमाही में उसका संचालन राजस्व 2,029.3 करोड़ रुपए और गत वित्त वर्ष में यह आंकड़ा में 7,795.1 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ने के बावजूद स्पाइसजेट ने रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया है। आने वाले महीनों में ईंधन दक्ष बी-737मैक्स के हमारे बेड़े में जुड़ने से मुनाफा भी बढ़ेगा और प्रदर्शन भी बेहतर होगा। आपको बता दें कि स्पाइसजेट इस समय घरेलू उड़ान सेवा पर फोकस कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कई छोटे शहरों में अपनी सेवाएं शुरु की हैं। इससे कंपनी की आय में इजाफा हो रहा है।
टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री 40 फीसदी बढ़ी

टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री (जगुआर लैंड रोवर समेत) में अप्रैल में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 1,02,297 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स समूह के वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 40 फीसदी बढ़कर 1,02,297 वाहनों की रही, जिसमें जगुआर ? लैंड रोवर भी शामिल है।
यात्री वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोत्तरी

कंपनी ने कहा कि अप्रैल में टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा डेइवू रेंज के वाहनों की बिक्री में 119 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 39,678 वाहनों की बिक्री हुई। वहीं, इसी महीने यात्री वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 62,619 वाहनों की बिक्री हुई।कंपनी ने कहा कि जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री कुल 45,284 वाहनों की हुई। इसमें से जगुआर की थोक बिक्री 14,874 वाहनों की हुई, जबकि लैंडरोवर की थोक बिक्री कुल 30,410 वाहनों की हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो