scriptटीचर ने कहा-जेल में कटेगी सारी जिंदगी,लेकिन खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार | Teacher said to richard your all life will be spent in jail | Patrika News

टीचर ने कहा-जेल में कटेगी सारी जिंदगी,लेकिन खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2018 11:29:11 am

Submitted by:

manish ranjan

सफल बनने के लिए शारीरिक तौर पर मजबूत होना या मोटी-मोटी किताबें पढ़ना जरूरी नहीं है।

business man

टीचर ने कहा-जेल में कटेगी सारी जिंदगी,लेकिन खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार

नई दिल्ली। सफल बनने के लिए शारीरिक तौर पर मजबूत होना या मोटी-मोटी किताबें पढ़ना जरूरी नहीं है। ये बात वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ड ब्रैनसन ने साबित कर दिखाया है। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण 10वीं क्लास से ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इतना ही नहीं उनकी क्लास टीचर ने तो उन्हें मंदबुद्धि छात्र बताते हुए कहा था कि ये सारी जिंदगी जेल में काटेगा। लेकिन हुआ उसका ठीक उल्टा रिचर्ड ना सिर्फ सफल बने बल्कि अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया।

रिचर्ड चलाते हैं 400 कंपनियां

रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन ग्रुप के संस्‍थापक हैं। रिचर्ड के वर्जिन ग्रुप में 400 कंपनियां हैं और हजारों लोग उनकी नौकरी करते हैं। रिचर्ड के लिए सफल बनना आसान नहीं था । रिचर्ड ने कई मुसीबतों का सामना किया लेकिन कभी हार नहीं मानी। रिचर्ड लंदन स्टोव स्कूल में पढ़ने जाते थे। लेकिन ‌डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी होने के कारण वह ठीक से नहीं पढ़ पाते थे। जिसके कारण क्लास में उनकी पहचान एक मंदबुद्ध‌ि छात्र के रूप में बन गई। जिसके कारण स्कूल के छात्र रिचर्ड को चिढ़ाते और रिचर्ड का मन स्कूल जाने में और पढ़ाई करने में नहीं लगता था।

इसलिए छोड़ दी पढ़ाई

रिचर्ड का पढ़ाई में ध्यान न देने के कारण एक दिन क्लास टीचर ने कहा कि उनकी सारी जिंदगी जेल में बीतेगी। लेकिन उन्हें तो कुछ और ही करना था। उन्होंने 10वीं पास करने से पहले ही पढ़ाई छोड़ दी और एक चर्च की मैगजीन में काम करने लगे। यहां उनकी बड़े लोगों से पहचान बनी और उन्होंने म्यूजिक सीडी की खुद की दुकान खोल ली। इस दुकान का विज्ञापन जब उन्होंने अपनी चर्च की मैगजीन पर दिया तो इसका ऐसा असर हुआ कि वह रातोंरात एक बड़े कारोबारी बन गए।

पंसद है पार्टी करना और घूमना

रिचर्ड का करोबार इतना तेजी से बढ़ा कि उन्होंने एक और दुकान खोली और इसका नाम रखा वर्जिन। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज उनके पास वर्जिन एयरलाइन्स समेत कई कंपनियां हैं जिसमें हजारों लोग काम करते हैं। 2006 में संडे टाइम्स की ओर से जारी यूरोप के 1000 अमीर लोगों की लिस्ट रिचर्ड ब्रांसन नाम टॉप टेन अमीर लोगों में शुमार था। रिचर्ड का पंसदीदा काम को पार्टी करना और घूमना है। अक्सर रिचर्ड को लड़कियों के साथ देर रात तक पार्टी करते देखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो