कॉर्पोरेट वर्ल्ड

लंदन से ट्वीट कर कुछ इस तरह से न्याय की गुहार लगा रहा है भगोड़ा विजय माल्या

देश के बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागे विजय माल्या अब अपने तरीके से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Feb 02, 2019 / 01:42 pm

Saurabh Sharma

लंदन से ट्वीट कर कुछ इस तरह से न्याय की गुहार लगा रहा है भगोड़ा विजय माल्या

नर्इ दिल्ली। देश के बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए लेकर भागे विजय माल्या अब अपने तरीके से न्याय की गुहार लगा रहा है। लंदन में रहकर विजय माल्या ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर इंसाफ मांग रहा है कि जो उसके आैर उसकी संपत्ति के साथ जो किया जा रहा है वो गलत है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि उनकी संपत्ति को लगातार जब्त किया जा रहा है। बिना सुनवार्इ आैर न्याय के उन्हें भगोड़ा करार दे दिया गया है। जबकि वो सारी सच्चार्इ जनता के सामने रख चुके हैं। उसके बाद भी उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए चार ट्वीट किए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अपने ट्वीट में उन्होंने क्या कहा है…

पहला ट्वीटः 13,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या ने अपने पहले ट्वीट में कहा है कि डीआरटी रिकवरी ऑफिसर्स ने समूह की 13,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रकम भारतीय बैंकों की मदद से जब्त की है। इतनी रकम जब्त करने के बाद भी उसके बारे में पूरी दुनिया में फैलाया जा रहा है कि वो 9 हजार करोड़ रुपए भाग गया है, जिससे बैंकों को बड़ा नुकसान हुअा है। उन्होंने ट्वीट में न्याय आैर निष्पक्ष जांच कहां है?

https://twitter.com/TheVijayMallya/status/1091187395259781121?ref_src=twsrc%5Etfw

दूसरा ट्वीटः हर रोज मिलती है जब्ती की खबर
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि हाल के दिनों में एेसी कोर्इ सुबह नहीं है जब उन्हें अपनी प्राॅपर्टी की जब्ती की खबर ना मिलती हो। जब्त होने वाली प्राॅपर्टी की कीमत संख्या 13 हजार करोड़ रुपए को पार कर गर्इ है। ताज्जुब की बात तो ये है कि बैंकों ने सभी ब्याज सहित 9 हजार करोड़ रुपए के बकाए की बात कही है। वैसे अब भी इस बात की समीक्षा होनी है कि 9 हजार करोड़ रुपए था या कम। यह खेल उनके साथ कब तक चलेगा।

https://twitter.com/TheVijayMallya/status/1091188402400178176?ref_src=twsrc%5Etfw

तीसरा ट्वीटः इंग्लैंड में भी डाल रहे हैं अड़ंगा
अपने तीसरे ट्वीट में विजय माल्या ने कहा कि भारतीय बैंकों इंग्लैंड में भी कुछ एजेंट्स को आेपन लाइसेंस दिया हुआ है। जो उसके चल रहे केसों में अड़ंगा डाल रहे हैं। एेसे में विजय माल्या ने अपने ट्वीट में सवाल उठाया है कि इन तरीकों के लीगल फीस के रूप में खर्च किए जा रहे सार्वजनिक धन के लिए कौन जिम्मेदार है।

https://twitter.com/TheVijayMallya/status/1091191112507756550?ref_src=twsrc%5Etfw

चौैथा ट्वीटः एसबीआर्इ चाहता है कि
अपने चौथे ट्वीट में विजय माल्या ने कहा कि इंग्लैंड में बैंकों के वकीलों ने मेरे वैध टैक्स भुगतान करने की कोशिश का लिखित में विरोध किया है। एसबीआर्इ यह चाहता है कि इंग्लैंड में उनके रुपयों का इस्तेमाल लोन की रिकवरी के रूप में किया जाए। आपको बता दें कि 5 जनवरी को मुंबई की एक अदालत ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी करार दिया था।

Home / Business / Corporate / लंदन से ट्वीट कर कुछ इस तरह से न्याय की गुहार लगा रहा है भगोड़ा विजय माल्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.