scriptब्रिटेन में 100 करोड़ के मैंशन में रह रहे हैं विजय माल्या | Vijay Mallya living in Rs 100 crore mansion in Britain | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

ब्रिटेन में 100 करोड़ के मैंशन में रह रहे हैं विजय माल्या

विजय माल्या ने खुद भारतीय अथॉरिटीज से अपने इस पते की पुष्टि की है

Apr 25, 2016 / 02:14 pm

अमनप्रीत कौर

vijay mallya

vijay mallya

नई दिल्ली। लिकर किंग विजय माल्या इन दिनों ब्रिटेन में 15 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 100 करोड़ रुपए के मैंशन में रह रहे हैं। एक अखबार ने यह खुलासा किया है कि विजय माल्या ने खुद भारतीय अथॉरिटीज को अपने इस पते की पुष्टि की है।

माल्या ने बताया कि यूके में मेरा ऑफिश्यिल पता है लेडीवॉक। आपको बता दें कि लंदन से महज एक घंटे की दूरी पर हर्टफोर्डशायर में तेविन नामक गांव में माल्या का यह मैंशन है जिसका नाम लेडीवॉक है। आपको बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9400 करोड़ रुपए का कर्ज है।

अखबार में यह बताया गया है कि यह मैंशन ब्रिटिश फॉर्मूला वन चैम्पियन लुइस हैमिल्टन के पिता से एक विदेशी कंपनी ने खरीदा था। माल्या ने कहा है कि इस मैंशन की ओनरशिप लीगल है। माल्या ने अखबार को बताया कि वे साल 1992 से ब्रिटिश नागरिक हैं और इस घर को खरीदने में किसी तरह की टैक्स चोरी नहीं की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स में लेडीवॉक के मलिक के नाम पर लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म लेडीवॉक एलएलपी का नाम दर्ज है। इस फर्म के दो सदस्य हैं जिसमें एक कॉन्टीनेंटल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेस नामक कंपनी है जिसे कैरीबियन के कॉमनवेल्थ देश सेंट किट्स एंड नेविस में रजिस्टर करवाया गया है। आपको बता दें कि यह जगह भी टैक्स हैवन कहलाती है।

Home / Business / Corporate / ब्रिटेन में 100 करोड़ के मैंशन में रह रहे हैं विजय माल्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो