scriptबिक गए विजय माल्या के ये दो हेलिकाॅप्टर, बोली की रकम जानकर चौंक जाएंगे आप | Vijay Mallya two helicopters auctioned iin 8.5 crore | Patrika News

बिक गए विजय माल्या के ये दो हेलिकाॅप्टर, बोली की रकम जानकर चौंक जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 10:32:15 am

Submitted by:

Ashutosh Verma

एक अधिकारी के मुताबिक इन दोनों हेलिकाॅप्टरों की नीलामी बुधवार को 8.5 करोड़ रुपए में हुई। विजय माल्या का ये हेलिकाॅप्टर एयरबस का था जिसे माल्या से बैंकों का बकाया वसूलने के लिए नीलाम किया गया है।

Vijay Mallya

बिक गए विजय माल्या के ये दो हेलिकाॅप्टर, बोली की रकम जानकर चैंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। शराब कारोबारी और देश के बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए लूटने के बाद विदेश में मौज काट रहे विजय माल्या के दो हेलिकाॅप्टरों की नीलामी हो गई है। एक अधिकारी के मुताबिक इन दोनों हेलिकाॅप्टरों की नीलामी बुधवार को 8.5 करोड़ रुपए में हुई। विजय माल्या का ये हेलिकाॅप्टर एयरबस का था जिसे माल्या से बैंकों का बकाया वसूलने के लिए नीलाम किया गया है। माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।


किसने खरीदा माल्या का हेलिकाॅप्टर
इस मामले से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक इन दोनों हेलिकाॅप्टर को 8.5 करोड़ रुपए में निलाम किया गया है। डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल की तरफ से जारी सेल प्रोक्लेमेशन कागजों के हिसाब से इन दोनों हेलिकाॅप्टर्स को नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 3.5 करोड़ रुपए रखी गई थी। इन दोनों हेलिकाॅप्टरों की नीलामी बेंगलुरू से ई-आॅक्शन जरिए पूरी की गई। माल्या के इन दोनों हेलिकाॅप्टरों को दिल्ली के चैधरी एविएशन ने 8.57 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है।


पहले ही बिका था माल्या को लग्जरी विमान
इसके पहले भी जुलाई माह में विजय माल्या की लग्जरी प्लेन बिकने की भी खबर आई थी। माल्या के इस प्लेन को बेचने के चार विफल प्रयासों के बाद अंततः टैक्स अथाॅरिटी को खरीदार मिला था। आधुनिक सुविधाओं से लैस माल्या के इस लग्जरी विमान को फ्लोरिडा की एक एविएशन मैनेजमेंट कंपनी ने खरीदने के लिए 34.8 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। टैक्स अथाॅरिटी ने माल्या के A319 जेट को बेचने का फैसला किया था। बता दें कि बिजनेस डील के लिए माल्या इसी विमान से विदेश जाता था। इस विमान को साल 2013 से ही मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया था जिसके बाद मुंबई किराए न मिलने की वजह से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को भी भारी नुकसान हो रहा था। मुंबई एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने बाॅम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि इस विमान की पार्किंग से हमें हर घंटे 15 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो