scriptWhatsapp पर भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर, मिली मंजूरी  | whatspp will soon start digital money transfer | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Whatsapp पर भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर, मिली मंजूरी 

 इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने वाला है।  व्हाट्सऐप को  भारत में इसकी मंजूरी मिल गयी है।  नेशनल पेमेंट कॉर्पोरशन ऑफ़ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट के लिए बैंको से पार्टनरशिप पर मंजूरी दे दी है।  कंपनी बहुत दिनों से इसके लिए प्रयास में लगी थी।  

जयपुरJul 11, 2017 / 05:39 pm

manish ranjan

Whatsapp Payment service

Whatsapp Payment service

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने वाला है। व्हाट्सऐप को भारत में इसकी मंजूरी मिल गयी है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरशन ऑफ़ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट के लिए बैंको से पार्टनरशिप पर मंजूरी दे दी है। कंपनी बहुत दिनों से इसके लिए प्रयास में लगी थी। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने काफी दिन पहले ही UPI की रिक्रूटमेंट्स भी शुरू कर दी थी।
 


हाईक पहले ही कर चूका है डिजिटल पेमेंट की शुरुआत 
इस पेमेंट के शुरू हो जाने के बाद व्हाट्सऐप से ही एक दूसरे को पैसे भेजना आसान हो जायगा। इसके लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्रयोग किया जायेगा। आपको बता दें की इससे पहले हाईक भी डिजिटल पेमेंट की शुरुआत कर चुकी है। अभी हाल ही में गूगल ने भी अपनी UPI टेस्टिंग पूरी की। हालाँकि आरबीआई ने अभी तक गूगल को हरी झंडी नहीं दी है। बिना आरबीआई की मंजूरी के गूगल भारत में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू नहीं की है। 


आगे और बढ़ेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या 
भारत में आप UPI के माध्यम से ट्रांजैक्शन बड़ी संख्या में हो रहें है। ऐसा माना जा रहा है की आने वाले अगले कुछ वर्षों में इसकी प्रयोग और अधिक बढ़ सकता है। पिछले महीने ही डिजिटल पेमेंट द्वारा 10 मिलियन का ट्रांजैक्शन हुआ है। NPCI भारत में रिटेल पेमेंट के सीसैटेम की मुख्य कंपनी है। NPCI के अनुसार गूगल और व्हाट्सऐप जैसी कंपनियां बड़ी है और ये आसानी से कई बैंको के साथ पार्टनरशिप करने में सक्षम है। इससे यूजर्स को पेमेंट प्रोसेस में सहूलियत मिलेगी। 

Home / Business / Corporate / Whatsapp पर भी कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर, मिली मंजूरी 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो