scriptअलग होंगे Xiaomi और Redmi, 10 जनवरी को करेगा ये बड़ा ऐलान | Xiaomi and Redmi are going to split and become different brand | Patrika News
कारोबार

अलग होंगे Xiaomi और Redmi, 10 जनवरी को करेगा ये बड़ा ऐलान

चीन की फेमस मोबाइल कंपनी शाओमी और रेडमी ने अलग होने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से ही रेडमी, शाओमी की सब्सिडियरी बन जाएगी।

नई दिल्लीJan 04, 2019 / 04:33 pm

manish ranjan

Xiaomi and Redmi

अलग होंगे Xiaomi और Redmi, 10 जनवरी को करेगा ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। चीन की फेमस मोबाइल कंपनी शाओमी और रेडमी ने अलग होने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद से ही रेडमी, शाओमी की सब्सिडियरी बन जाएगी। इस बात का खुलासा चीन की मीडिया रिपोर्ट में हुआ। फिलहाल अभी इसका कारण पता नहीं चला है।

2013 में लॉन्च किया था पहला स्मार्टफोन

रेडमी ने साल 2013 में एक सस्ते मोबाइल के साथ बाजार में कदम रखा था, लेकिन आज भारतीय बाजारों में इसका बोलबाला है। रेडमी के फोन आज के समय में भारतीय जनता की पहली पसंद बन गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी

चीन की मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी मिली कि श्योमी ने रेडमी को अलग ब्रांड बनाने का ऐलान किया है। इसका नया चीन में 10 जनवरी को लॉन्च हो सकता होगा। नई कंपनी 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ बाजार में उतरेगी।

दोनों कंपनियां अलग-अलग तरह के बनाती हैं फोन

आपको बता दें कि कंपनी के फाउंडर लेई जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडमी और शाओमी को अलग करने के पीछे मुख्य कारण अपने बिजनेस को बढ़ाना है, जहां रेडमी कम पैसों मे अच्छे स्मार्टफोन्स बनाने पर फोकस करता है। वहीं, एमआई ब्रांड महंगे डिवाइस पर सकफोकस रहता है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही चीन की शाओमी ने नया स्मार्टफोन लॉन्च करने करने के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उस टाइम पर इसको लॉन्च करने की तारीख फिक्स नहीं थी, जिसके बारे में दिसंबर 2018 में एक इंवेट में जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एमआई-सीरीज के स्मार्टफोन्स की कैटगरी से अलग एक नए फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि रेडमी एक अलग ब्रांड बन जाएगा। इसी के साथ कंपनी एक नया फोन लांच करने जा रही है। जिसका फोटो कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Home / Business / अलग होंगे Xiaomi और Redmi, 10 जनवरी को करेगा ये बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो