कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अब Zomato की प्लेट में मिलेगा UBER Eats का खाना, 35 करोड़ डॉलर में हुई भारतीय बिजनेस की डील

35 करोड़ डॉलर में Zomato ने किया Uber Eats का अधिग्रहण
ऑनलाइन खाने के कारोबार UBER Eats भारतीय मार्केट में कुछ खास नही कर पायी।

Jan 21, 2020 / 01:14 pm

manish ranjan

Zomato acquires Uber Eats

नई दिल्ली। फूड चेन और ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाली कंपनी जोमैटो ( Zomato ) ने उबर ईट्स ( Uber Eats ) के भारतीय कारोबार को खरीद लिया है। आपको बता दें कि यह अधिग्रहण 35 करोड़ डॉलर में किया गया है। इस डील के बाद अब उबर इट के बाद केवल 9.9 फीसदी शेयर ही रहेंगे।
UBER Eats ने क्यों बेचा कारोबार

लोगों को ऑनलाइन खाना घर घर पहुंचाने वाली कंपनी Uber कैब एग्रीगेटर कारोबार में तो सफल रही है। लेकिन कंपनी की ऑनलाइन खाने के कारोबार UBER Eats भारतीय मार्केट में कुछ खास नही कर पायी। इसलिए कंपनी ने अपना फूड कारोबार अपने ही प्रतिद्वंदी को बेचने का फैसला किया। बाताया जाता है कि ऊबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वह अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं है तो वह उस मार्केट को छोड़ देती है। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है। हालांकि यह अधिग्रहण केवल भारतीय कारोबार के लिए हुआ है। भारत को छोड़कर दुनिया के बाकी देशों में उबर ईट्स के सेवाएं जारी रहेंगी।
Uber Eats कर्मचारियों की छंटनी!

इस अधिग्रहण के बाद जो सबसे बड़ा सवाल आता है वो है क्या जोमैटो ऊबर इट्स के कर्मचारियों को अपने पास रखेगी या फिर उवकी छंटनी होगी। उबर ईट्स के इस समय करीब 100 एग्जिक्यूटिव्स ऐसे हैं जो फील्ड में खाना पहुंचाने का काम करते हैं। जानकारों के मुताबिक इन कर्मटचारियों को ऊबर के अन्य वर्टिकल्स में भेजा जा सकता है।
Uber के कैब कारोबार पर असर नही

आपको बता दें कि जोमैटो से यह अधिग्रहण के फूड कारोबार के लिए हुआ है। इस अधिग्रहण का उबर के कैब सर्विस पर कोई असर नही होगा। उबर की कैब सर्विस पहले की तरह ही चलती रहेगी। ऊबर कैब ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 50 से 200 शहरों में सेवा विस्तार का लक्ष्य रखा है। इसमें बाइक सर्विस पर ज्यादा फोकस रखा जाएगा।

Hindi News / Business / Corporate / अब Zomato की प्लेट में मिलेगा UBER Eats का खाना, 35 करोड़ डॉलर में हुई भारतीय बिजनेस की डील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.