
टाइप करके भी एलेक्सा को कमांड दे सकेंगे यूजर्स
नई दिल्ली । अमेजॉन आईओएस उपकरणों पर एलेक्सा के लिए टाइपिंग कार्यक्षमता का परीक्षण कर रहा है, जो यूजर्स को बिना आवाज का उपयोग किए एलेक्सा को संदेश भेजने की अनुमति देगा, खासकर ऐसी स्थितियों में जब सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर एलेक्सा को कमांड देने में यूजर्स असहज महसूस करते हैं। इस नई सुविधा को सार्वजनिक रिव्यू के भाग के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसे पहली बार द एम्बिएंट पब्लिकेशन द्वारा पेश किया गया था।
टाइप विद एलेक्सा फीचर होगा शुरू-
एलेक्सा स्मार्ट होम एप में आईओएस यूजर्स के लिए नया फीचर उपलब्ध है। इसे एक्सेस करने के लिए ऐप के मुख्य मेनू के ऊपर बाईं ओर दिखाई देने वाला कीबोर्ड आइकन टैप करना होगा। अमेजॉन के एक प्रवक्ता के अनुसार, 'टाइप विद एलेक्सा' आपको बिना आवाज का उपयोग किए एलेक्सा के साथ बातचीत करने की अनुमति देगा, "जिसका अर्थ है कि आप वर्तमान में एलेक्सा से जो कुछ भी कह सकते हैं वह अब आपके एलेक्सा मोबाइल ऐप का उपयोग करके टाइप किया जा सकता है।"
एलेक्सा के साथ टाइप करने की सुविधा अमेरिका में आईओएस ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।" हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह फीचर वैश्विक स्तर पर या एंड्रॉइड पर कब रोलआउट किया जाएगा। गूगल असिस्टेंस के पास पहले से ही यह कार्यक्षमता है। एमेजॉन अपने एलेक्सा वर्चुअल सहायक में नई क्षमताओं को भी जोड़ रहा है जो आपके साथ कई भाषाओं में बोल सकेगी।
Published on:
04 Dec 2020 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
