
Chinese loan Apps
भारत सरकार ने कई चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। इसके बावजूद गूगल प्ले स्टोर पर कई चाइनीज एप्स ऐसी हैं, जो लोगों को लोन देने के नाम पर परेशान कर रही हैं और उन्हे धमकियां दे रही हैं। ये मात्र आधार कार्ड पर लोगों को लोन देती हैं और समय पर पैसा न लौटाने पर लोगों को तरह-तरह से परेशान कर रही हैं। बता दें कि अगस्त 2020 में चाइनीज फाइनेंशियल एप मोनीड ने करीब 350 मिलियन से अधिक भारतीय यूजर्स का डाटा लीक कर दिया था। इसमें उनके बैंक अकाउंट और कॉन्टैक्ट लिस्ट की जानकारियां शामिल थीं।
फोटो और मैसेज वायरल करने की धमकी
ये एप्स इंस्टेंट लोन देती हैं। लोन लेने के लिए सिर्फ इतनी-सी शर्त है कि आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए और आपकी उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। नेषनल हेराल्ड की क रिपोर्ट के अनुसार, ये चाइनीज एप पैसे वापस करने में देरी होने पर ये यूजर्स के फोन में मौजूद फोटो, मैसेज आदि को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, केरल के एक व्यक्ति ने एक एप के जरिए 6 दिनों के लिए 35,000 रुपए का लोन लिया था। उसने ब्याज के साथ 47,000 रुपए का भुगतान भी कर दिया है, लेकिन इसमें एक दिन की देरी हो गई। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक दिन की देरी होने पर उस एप के प्रतिनिधि ने लोन लेने वाले व्यक्ति की फोन से फोटो और मैसेज उसके दोस्तों को भेज दिए।
गूगल प्ले प्ले-स्टोर पर 500 से अधिक लोन देने वाले एप
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर करीब 500 ऐसी एप्स हैं, जो लोगों को इंस्टेंट लोन देती हैं। इनमें से ज्यादातर एप्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड भी नहीं हैं। इंस्टेंट लोन देने वाली ये चाइनीज एप्स गैर कानूनी रूप से काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से प्रत्येक एप को करीब 10 लाख बार डाउनलोड किया गया है।
पैसे लौटाने में देरी पर गंदी डिमांड
वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसे ही एक इंस्टेंट लोन देने वाली एप के एक प्रतिनिधि ने लोन लेने वाली लड़की से गंदी डिमांड की। इसके बाद उस लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर ऐेसा होने का दावा भी किया। उस ट्वीट के अनुसार एप के प्रतिनिधि ने समय पर लोन का पैसा वापस ना करने पर तमिलनाडु की एक लड़की को बिना कपड़ों के वीडियो कॉल करने की मांग की थी। इसके बाद लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया।
Published on:
18 Dec 2020, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.