scriptफाग यात्रा में छाई रंगों की मस्ती, शहर सराबोर | Rangpanchmi celebration at its peak | Patrika News

फाग यात्रा में छाई रंगों की मस्ती, शहर सराबोर

locationधारPublished: Mar 07, 2018 04:05:54 pm

यात्राओं में जमकर बरसे रंग

dhar
धार. हर साल की तरह इस साल भी रंगपंचमी पर राजवाड़ा से नगर पालिका की फाग यात्रा(गेर) निकली, लेकिन इतनी दमदार नहीं थी। अस्वस्थ होने के कारण नपा अध्यक्ष भी कुछ ही देर गेर में रुक पाए, जबकि भीड़ के मामले में भी अन्य फाग यात्राओं से नपा की गैर फीकी रही। हालांकि गेर के लिए नपा की ओर से पूरे इंतजाम थे, लेकिन भीड़ नहीं होने से चर्चा रही कि पार्टी के हिसाब से ठीक है। बता दें कि इस बार नगर परिषद कांग्रेस की है, जबकि विधायक से लेकर सांसद व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बहरहाल, दूसरी फाग यात्राओं में जमकर रंग बरसे, जिससे पूरा शहर रंगों की मस्ती से सराबोर नजर आया।
कलेक्टर बंगले पर अफसरों की होली
पारंपरिक रूप से इस बार भी कलेक्टर बंगले पर होली का आयोजन था, लेकिन इसमें अधिकांश अफसर ही नजर आए। हालांकि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी कलेक्टर को रंग लगाने पहुंचे थे, लेकिन अपेक्षाकृत भीड़ कम ही नजर आई। एडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में लगे रहे, जबकि जिला पंचायत सीईओ के बंगले पर भी रंग लगाने वालों की भीड़ नजर आई। बंगले पर होली के आयोजन के बावजूद कलेक्टर का ध्यान शहर की कानून व्यवस्था पर केंद्रहत था, जो बीच-बीच में फोन पर एसपी से शहर की स्थिति का जायजा लेते रहे। गौरतलब है कि कानून व्यवस्था के लिहाज से धार काफी संवेदनशील जिला है।
बडग्यार में उल्लास से मनी रंगपंचमी :
बडग्यार. विकासखंड ग्राम बडग्यार में रंगपंचमी धूमधाम से मनाई गई। यहां आदिवासी समाज द्वारा प्रमुख त्योहार को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं।वहीं क्षेत्र के ग्राम तलवाड़ा, आसपुर, बिरलई, भवानीपुरा, कापसी, निमथल,भैसलई, लोहारा सहित आदि जगहों पर रंगपंचमी उल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार को सिर्वी समाज द्वारा शीतला सप्तमी मनाई जाएगी।
रंग बरसाती निकली फाग यात्राएं
राधाकृष्ण फाग यात्रा, धारनाथ स्पोट्र्स क्लब फाग यात्रा, नपा की फाग यात्रा, पक्षी ग्रुप की फाग यात्रा, देश प्रेमी ग्रुप की फाग यात्रा, भोज फाउंडेश की फाग यात्रा, महादेव ग्रुप की फायग यात्रा, खेड़ापति व्यायामशाला की फाग यात्रा, नाने वाड़ी फ्रेंड्स क्लब, जय धारनाथ ग्रुप के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर व लकड़ी पीठा से भी फाग यात्राएं निकली, जो अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रंग बरसा रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो