scriptगूगल मैप का आ गया है नया लुक, देखें आपके लिए क्या है इसमें खास | google map has been released in new look | Patrika News

गूगल मैप का आ गया है नया लुक, देखें आपके लिए क्या है इसमें खास

Published: Jul 27, 2016 01:43:00 pm

Submitted by:

यह जानने की कोशिश करते हैं कि गूगल ने अपने नए मैप में क्या बदलाव किए हैं। सबसे पहले तो गूगल ने रोड लाइन जैसी कुछ चीजें हटा दी हैं जिससे मैप अब ज्यादा साफ सुथरा नजर आ रहा है।

जयपुर। जानीमानी सर्च इंजन कंपनी गूगल का मैप बेहद काम की चीज है जिसमें आप जीपीएस तकनीक की मदद से अपनी भौगोलिक स्थिति का पता लगा सकते हैं। अनजानी जगहों पर रास्ता आैर गंतव्य ढूंढ़ने के लिए गूगल मैप बेहद काम की चीज है। 
हाल में मीडिया समाचारों में बताया जा रहा है कि गूगल ने अपने मैप के लुक को बदल दिया है। गूगल मैप दिखने में पहले के मुकाबले अब काफी साफ-सुथरा नजर आ रहा है। गूगल का मैप डेस्कटाॅप, एंड्राॅयड आैर आर्इआेएस तीनों पर बदला हुआ दिखार्इ दे रहा है। 
अब जरा यह जानने की कोशिश करते हैं कि गूगल ने अपने नए मैप में क्या बदलाव किए हैं। सबसे पहले तो गूगल ने रोड लाइन जैसी कुछ चीजें हटा दी हैं जिससे मैप अब ज्यादा साफ सुथरा नजर आ रहा है। 
इससे एक आैर फायदा हुआ है कि ट्रैफिक आैर ट्रांसिट जैसी फायदेमंद जानकारियां आसानी से नजर आने लगी हैं। गूगल मैप के यूएक्स डिजाइनर झोउ बैलैंग आैर साॅफ्टवेयर इंजीनियर मार्क ली ने बताया कि हमने स्ट्रीट नेम टाइपोग्राफी, पाॅइंट आॅफ इंटरेस्ट, ट्रांजिट स्टेशन जैसी लोकल जानकारियां नए कलर्स में नजर आ रही हैं। 
इससे आप इन पर बिना बाधा आसानी से नेविगेट कर सकेंगे। जैसे एरिया आॅफ इंटरेस्ट जैसी जानकारी नारंगी रंग में दिख रही हैं जिनको क्लिक आैर जूम करने पर आपको वेन्यू की डिटेल नजर आती है। इसी प्रकार गूगल मैप पर मानव निर्मित आैर प्राकृतिक चीजों के लिए पृथक कलर स्कीम है। 
इससे आप अस्पताल, स्कूल या हार्इवे आसानी से लोकेट कर सकते हो। नए अपडेट के साथ गूगल मैप को यूज करना पहले से काफी आसान हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो