scriptफेसबुक पर पत्नी कर रही थी दोस्त से चैट,तभी आ गया पति फिर…. | love marriage ruin of life about facts | Patrika News

फेसबुक पर पत्नी कर रही थी दोस्त से चैट,तभी आ गया पति फिर….

locationजबलपुरPublished: Jan 21, 2018 01:14:28 pm

Submitted by:

Lalit kostha

लव मैरिज वाले कपल में विश्वास की डोर हो रही कमजोर, शादी के चंद रोज बाद ही पहुंच रहे परिवार परामर्श केंद्र
 

smartphone ruins lives

smartphone ruins lives

वीरेंद्र रजक@जबलपुर। नजरें मिलीं, दिल धड़का फिर धड़कन ने कहा आई लव यू…. प्यार फिर परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। एक दिन लवर से वाइफ बनी लड़की जब फेसबुक पर अपने दोस्त से बात कर रही थी, तो ये बात पति को नागवार गुजरी, उसने विवाद शुरू कर दिया। साथ ही पत्नी पर ‘अदर अफेयरÓ का शक भी जताया। जिससे ये जाहिर हो गया कि प्यार का खुमार अब उतरने लगा है। इसने कुछ ही दिनों में ऐसा असर दिखाने लगा कि नौबत शक, मारपीट और झगड़े में बदल गया। आरोप प्रत्यारोप के चलते आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती। दरअसल, शादी के पहले का प्यार विवाह के बाद दम्पतियों में तकरार बढ़ा रहा है। प्रेम विवाह करने वाले बाद में आपसी मनमुटाव के चलते अलग हो जाते हैं। वर्ष २०१७ में पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में पहुंची शिकायतें इसकी पुष्टि कर रही हैं।

पढ़े-लिखे दम्पतियों में टकराव कम
परिवार परामर्श केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार अधिक शिक्षित दम्पतियों में टकराव और विवाद के हालात कम बनते हैं। वर्ष २०१७ में टकराव की शिकायत करने वाले १८ प्रतिशत दम्पती निरक्षर थे। २७ प्रतिशत शिकायतकर्ता प्राथमिक स्तर, २० प्रतिशत शिकायतकर्ता १२वीं और ५-५ प्रतिशत शिकायतकर्ता स्नातक या स्नात्कोत्तर तक शिक्षित थे।

55 फीसदी मामलों में पत्नी
परिवार परामर्श केन्द्र में पहुंची शिकायतों में से 55 प्रतिशत में महिला ने पति व ससुराल वालों की शिकायत की। जबकि 42 प्रतिशत शिकायतें पत्नी से परेशान पतियों की रहीं। 3 प्रतिशत मामलों में सास द्वारा शिकायतें की गईं। इनमें ५७ प्रतिशत मामलों में समझौता हुआ, जबकि २२ प्रतिशत मामले न्यायालय पहुंचे।

 

how smartphone can ruin your relationship read real story
lali koshta IMAGE CREDIT: lali koshta
मामले पहुंचे
पति द्वारा – 1106
पत्नी द्वारा- 1449
सास द्वारा- 80
समझौता हुआ- 1236
अलगाव हुआ- 281

आर्थिक कमजोर परिवारों में विवाद ज्यादा
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले ज्यादा सामने आते हैं। आंकड़ों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ७४.१५ प्रतिशत मामले पहुंचे। मध्यम वर्ग द्वारा की गई शिकायतों का आंकड़ा २२.९६ रहा।
आय वर्ग शिकायकर्ता
उच्च- 76
मध्यम- 605
कमजोर- 1945
मंगेतर
lali koshta IMAGE CREDIT: lali koshta
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो