scriptटाटा मुंबई मैराथन: इथोपिया के धावकों ने पहले स्थान पर जमाया कब्जा | mumbai marathon: deksisa and gobena got first position | Patrika News

टाटा मुंबई मैराथन: इथोपिया के धावकों ने पहले स्थान पर जमाया कब्जा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2018 03:09:24 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

मायानगरी में आयोजित टाटा मैराथन में इथोपिया के धावकों ने महिला एवं पुरूष वर्ग में पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

mumabi marathon

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वासी आज सुबह एकसाथ सड़कों पर निकले। मौका था टाटा मुंबई मैराथन। लोगों की जुटी भीड़ इसकी सफलता को बता रही थी। भारी संख्या में जुटे एथलीटों के साथ-साथ शहरवासियों ने भी दौड़ लगाई। लेकिन चैंपियन बन कर उभरे इथियोपिया के धावक। इथियोपिया के लम्बी दूरी के धावक सोलोमन डेकिसा ने पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, डेकिसा की हमवतन अमाने गोबेना ने महिला वर्ग में खिताबी जीत हासिल की है। भारतीय पुरुष वर्ग में गोपी थोनाकल और महिला वर्ग में सुधा सिंह ने जीत हासिल की।

2 घंटे 9 मिनट 34 सेकेंड में पूरा किया दौड़
इथियोपिया के 22 वर्षीय धावक डेकिसा ने दो घंटे नौ मिनट और 34 सेकेंड में फुल मैराथन को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। उनके हमवतन 29 वर्षीय सुमेत अकालनाव (दो घंटे 10 मिनट) को दूसरा और केन्या के जोशुआ किपकोरिर (दो घंटे 10 मिनट और 30 सेकेंड) को तीसरा स्थान हासिल हुआ। जीत के बाद डेकिसा ने कहा, “मैंने जीत की उम्मीद की थी। मुंबई मैराथन में यह मेरी पहली जीत है। इससे मुझे अन्य मैराथन में हिस्सा लेने का प्रोत्साहन मिलेगा।”

महिलाएं भी ज्यादा पीछे नहीं रही
महिला वर्ग में अमाने ने दो घंटे 24 मिनट और 49 सेकेंड का समय लेते हुए केन्या की बोर्नेस किटुर (दो घंटे 28 मिनट और 48 सेकेंड) से आगे पहले स्थान पर कब्जा जमाया। अमाने की हमवतन शुको गेनोमो (दो घंटे 29 मिनट और 41 सेकेंड) को तीसरा स्थान हासिल हुआ। भारतीय एथलीटों के पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले गोपी ने दो घंटे 16 मिनट और 52 सेकेंड में मैराथन को पूरा किया। इसके बाद नितेंद्र सिंह रावत (दो घंटे 16 मिनट 54 सेकेंड) को दूसरा और श्रिनु बुगाता (दो घंटे 23 मिनट और 56 सेकेंड) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

दर्द के बावजूद किया बेहतर प्रदर्शन
पैर की मांसपेशियों में दर्द की समस्या के बावजूद भारतीय महिला एथलीट सुधा सिंह ने दो घंटे 48 मिनट और 32 सेकेंड में फुल मैराथन को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। ज्योति गवाते (दो घंटे 50 मिनट और 47 सेकेंड) ने दूसरा और पारुल चौधरी (दो घंटे 53 मिनट और 26) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो