scriptMWC 2017 : लॉन्च पहले लीक हुई HTC One X10 से जुड़ी जानकारी | mwc 2017 htc one x10 specifications features price leaked before its launching | Patrika News
टेक्नोलॉजी

MWC 2017 : लॉन्च पहले लीक हुई HTC One X10 से जुड़ी जानकारी

फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की हो सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली होगी। फोटोग्राफी के लिहाज से इसमें IOS फीचर से लैस कैमरा हो सकता है।

Feb 22, 2017 / 06:32 am

पुनीत कुमार

htc onex10

htc onex10

MWC 2017 के दौरान HTC कंपनी अपने नए HTC One X10 को लॉन्च करने वाली है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आ गई हैं। पिछले साल दिसंबर 2016 में HTC ने One X9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी HTC One X10 की तैयारियों में जुटी हुई है। 
गैजेट्स एक्सपर्ट और टिप्स्टर ईवान ब्लैस ने इस बात की जानकारी दी थी कि एचटीसी इस साल नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके बाद सामने आई लीक खबरों की मानें तो यह नया स्मार्टफोन One X10 हो सकता है। तो वहीं एचटीसी 27 फरवरी को MWC में इसे पेश कर सकती है। 
HTC One X10 की तस्वीर चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर सामने आई है। लीक तस्वीर काफी हद तक Nokia 6P से मिलती-जुलती है और यह फोन फुल मैटेलिक बॉडी वाली है। फोन के रीयर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर जबकि स्क्रीन में नीचे की ओर होम बटन दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक HTC One X10 में 5.5 इंच का फुलएचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जो 1.9 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड के साथ माली-टी860 जीपीयू हो सकता है।
फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिहाज से इसमें IOS फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रीयर कैमरा जबकि 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। तो वहीं इसमें 3GB रैम और 32 GB इंटर्नल स्टोरेज हो सकता है। साथ ही स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाने का भी विकल्प दिया जा सकता है। 
सूत्रों के मुताबिक, फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की हो सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली होगी। इसके अलावा इस नए स्मार्टफोन की कीमत 288 डॉलर यानी लगभग 19 हजार 500 रुपए तक हो सकती है। 

Home / Technology / MWC 2017 : लॉन्च पहले लीक हुई HTC One X10 से जुड़ी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो