scriptएक ही ऐप पर पा सकेंगे 1000 से भी ज्यादा सोवाओँ की जानकारी, दिसम्बर में लॉन्च होगा ‘UMANG APP’ | 'UMANG APP' to be launched at december | Patrika News

एक ही ऐप पर पा सकेंगे 1000 से भी ज्यादा सोवाओँ की जानकारी, दिसम्बर में लॉन्च होगा ‘UMANG APP’

Published: Jun 17, 2016 11:43:00 am

Submitted by:

Ambuj Shukla

केंद्र सरकार ‘उमंग’ नाम का एक ऐसा ऐप लांच करने जा रही है, जिससे आप घर बैठे ही केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी सेवा का लाभ इस ऐप के जरिए उठा सकते हैं। इस एप के तहत केंद्र और राज्य सरकार की 1000 से भी ज्यादा सेवाओं की जानकारी आप घर बैठे ही पा सकते हैं।

केंद्र सरकार ‘उमंग’ नाम का एक ऐसा ऐप लांच करने जा रही है, जिससे आप घर बैठे ही केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी सेवा का लाभ इस ऐप के जरिए उठा सकते हैं। इस एप के तहत केंद्र और राज्य सरकार की 1000 से भी ज्यादा सेवाओं की जानकारी आप घर बैठे ही पा सकते हैं। इस ऐप को इस साल दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह एक साझा ऐप होगा। इसके जरिए जनता को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकायों की सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को राष्ट्रीय छात्र छात्रवृति, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ दिंसबर महीने से शुरु किया जाएगा। इस ऐप को अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो