टेक्नोलॉजी

गूगल का वीडियो कॉलिंग एप Duo हुआ लॉन्च, मैसेजिंग एप Allo जल्द होगा लॉन्च

गूगल ने कुछ समय पहले वीडियो कॉलिंग एप Duo और मैसेजिंग एप Allo पेश किया था। दोनों ही एप प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध थे। अब कंपनी ने इन दोनों ही एप्स को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया है।

सतनाAug 20, 2016 / 04:49 pm

google video calling app

गूगल ने कुछ समय पहले वीडियो कॉलिंग एप Duo और मैसेजिंग एप Allo पेश किया था। दोनों ही एप प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध थे। अब कंपनी ने इन दोनों ही एप्स को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया है।

गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर Duo एप कुछ क्षेत्रों में लिए उपलब्ध करा दी गई है और जल्द ही इसे दुनियाभर में उपलब्ध कराया जाएगा।



गूगल ने इन दोनों ही एप्स को भारतीय यूजर्स और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। माना जा रहा है कि Duo एप FaceTime और Skype को कड़ी टक्कर दे सकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Duo के जरिए की जाने वाली सभी वीडियो कॉल्स के लिए गूगल ने एंड टू एंड एनक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध करायी है।

 इस एप के जरिए आप बिना किसी अकाउंट के सिर्फ अपने नंबर से भी वीडियो कॉल कर सकते हैं। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर अमित फुले ने कहा है कि वो इस एप के जरिए वीडियो कॉलिंग को आसान बनाना चाहते हैं।

Home / Technology / गूगल का वीडियो कॉलिंग एप Duo हुआ लॉन्च, मैसेजिंग एप Allo जल्द होगा लॉन्च

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.