
Aushadhi chhachh
Aushadhi chhachh: आयुष मंत्रालय ने खांसी और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाव के लिए औषधीय छाछ(Aushadhi chhachh) के सेवन को फायदेमंद बताया है। यह छाछ एक नेचुरल उपचार के रूप में काम करता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है, रोगों से लड़ने के लिए सहायक है और पाचन को सुधारने में भी मदद करता है। आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush )ने इस औषधीय छाछ के फायदे और बनाने की विधि को साझा किया है। आइए जानते हैं, क्या है औषधीय छाछ, इसे कैसे बनाया जाता है और इसके फायदे क्या हैं।
औषधीय छाछ एक प्रकार का ड्रिंक है जिसे 'खलम' भी कहा जाता है।खलम को सर्दी-खांसी और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।Ministry of Ayush के मुताबिक यह आयुर्वेदिक छाछ है, जो शरीर को नई ऊर्जा देने का काम करता है।
सामग्री:
अदरक - छोटा टुकड़ा
छाछ - 2 कप
हींग - 2 चुटकी
हल्दी पाउडर - 2 चुटकी
सेंधा नमक, काली मिर्च - 2 चुटकी
विधि:
इस आयुर्वेदिक छाछ ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक का पेस्ट तैयार कर लें।
फिर उबलते छाछ में अदरक डालें और एक मिनट तक उबाल लें।
जब अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें हींग, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और मिलाएं। तैयार है आपका खलम औषधीय छाछ।
यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है और यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
सर्दी, खांसी और पाचन की अन्य समस्याओं में फायदेमंद है।
किसी भी बीमारी के बाद इसे पीने से शरीर को नई एनर्जी मिलती है और रिकवरी तेज होती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
22 Jan 2025 03:53 pm
Published on:
22 Jan 2025 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
