scriptकर्क: 2020 में उत्थान तथा अध्यात्म के समायोजन से जीवन बढ़ेगा | Cancer: In 2020, enlistment and adjustment of spirituality will increa | Patrika News

कर्क: 2020 में उत्थान तथा अध्यात्म के समायोजन से जीवन बढ़ेगा

locationजयपुरPublished: Jan 10, 2020 12:56:19 pm

Submitted by:

Hemant Pandey

जनवरी में आरंभ की स्थितियों में कमियों को खोजने का प्रयास करेंगे। इसको स्वीकारते हुए संशोधन की अनुभूतियां होंगी। यह समय श्रेष्ठ है।

कर्क: 2020 में उत्थान तथा अध्यात्म के समायोजन से जीवन बढ़ेगा

कर्क: 2020 में उत्थान तथा अध्यात्म के समायोजन से जीवन बढ़ेगा

जनवरी में आरंभ की स्थितियों में कमियों को खोजने का प्रयास करेंगे। इसको स्वीकारते हुए संशोधन की अनुभूतियां होंगी। यह समय श्रेष्ठ है। फरवरी में कार्य की प्रकृति सहयोग करेगी। अर्थ तथा पद दोनों का लाभ मिलेगा। अपने स्तर से विशेष प्रयास जारी रखें। कार्य प्रणाली पर समय का अंकुश रखें। मार्च में स्थान परिवर्तन का समय रहेगा। नए अनुबंध पर भी ध्यान दिया जा सकता है। आर्थिक परिशोधन करते हुए आगे बढ़ेंगे।
अप्रेल में लगातार अनुकूलता बनने से ऊर्जा तथा कार्य की प्रेरणा बनी रहेगी। अपनी आंतरिक विषय वस्तु बाहर प्रस्तुत न करें। मई में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खाने-पीने का समय निर्धारित करें। सूक्ष्म व्याधि को टालने का प्रयास न करें। जून में प्रिव्यू रखते हुए स्वयं को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। झल्लाहट से इस दौरान बचें। व्यावसायिक गतिविधि में शीघ्र निर्णय न लें।
जुलाई में परिवार के लिए समय निकालकर हिल स्टेशन की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। समय को योजना बनाते हुए क्रियान्वित करें। अगस्त में परिजनों के मध्य दुविधा से सम्बन्धों के प्रभावित होने का योग है। सम्भलकर श्रवण करते हुए वाणी को साधें। सितम्बर में धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रकृति का अनुशीलन करेंगे। सरलता के साथ स्वयं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रहेगा।
अक्टूबर में विभागीय समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। संशोधन का प्रभार दृष्टिकोण में समन्वित होगा। नवम्बर में सामजिक दृष्टिकोण से ध्यान देने वाला समय है। सहजता से समय उपलब्ध करते हुए सामाजिक कार्य करें। दिसम्बर में सम्मानित जीवन का अनुभव करेंगे। लोगों के मध्य क्रिया पद्धति का विकास करेंगे। लाभ के लिए प्रयास रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो