script

होठों से समझें दिल के अरमान

Published: Feb 04, 2015 09:25:00 am

वेलेंटाइन वीक का यह दिन कुछ खास है जो प्यार को मिलन से थोड़ा और आगे बढ़ाता है। हग की तरह यह भी भरोसे, प्यार और उसके अहसास का दिन है। 

किस डे (13 फरवरी)
वेलेंटाइन वीक का यह दिन कुछ खास है जो प्यार को मिलन से थोड़ा और आगे बढ़ाता है। हग की तरह यह भी भरोसे, प्यार और उसके अहसास का दिन है। यह रिश्ते की गर्माहट और प्यार के अहसास को और गहरा बनाता है। 

यह प्यार जताने का ही एक तरीका है और प्यार भरा किस इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। पहली बार किस कुछ हिचक और संकोच भरा अनुभव हो सकता है लेकिन इसके बाद आपके दिलों के तार एक दूसरे के दिल की बात बिना लफ्जों के समझ लेते हैं। 

पहले किस के लिए जरूरी है दोनों की रजामंदी। जबरन किस करना रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए। पहला किस प्रेम की सीढ़ी पर अगला कदम बढ़ाने जैसा अनुभव है।

यह संबंधों में पारदर्शिता लाता है और आपसी रिश्ते में होने वाली हिचक को भी दूर करता है। आमतौर पर किस करने का सबसे बेहतर समय मुलाकात पूरी होने के बाद होता है। 

इसे गुडबाय किस भी कहा जाता है। यह अपने पीछे एक अनुभूति छोड़ जाता है जिसे दो दिल हमेशा अपनी यादों में संजोए रखते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो