scriptइन ब्यूटी सिक्रेट से पाएं ताजमहल सी खूबसूरती | Five beauty secrets for evergreen glow | Patrika News

इन ब्यूटी सिक्रेट से पाएं ताजमहल सी खूबसूरती

Published: Oct 08, 2016 11:51:00 pm

Submitted by:

महंगे सौंदर्यन प्रसाधनों से चेहरे पर निखार का दावा किया जाता है। इन क्रीम से चेहरा तो चमक जाता है, लेकिन बाद में इसका साइड इफेक्ट असर दिखाना शुरू कर देता है।

महंगे सौंदर्यन प्रसाधनों से चेहरे पर निखार का दावा किया जाता है। इन क्रीम से चेहरा तो चमक जाता है, लेकिन बाद में इसका साइड इफेक्ट असर दिखाना शुरू कर देता है। अगर आप नहीं चाहती कि आपके चेहरे की रंगत खो जाएं तो प्राकतिक चीजों का उपयोग करना शुरू कर दें।
महंगे सौंदर्यन प्रसाधनों से चेहरे पर निखार का दावा किया जाता है। इन क्रीम से चेहरा तो चमक जाता है, लेकिन बाद में इसका साइड इफेक्ट असर दिखाना शुरू कर देता है। अगर आप नहीं चाहती कि आपके चेहरे की रंगत खो जाएं तो प्राकतिक चीजों का उपयोग करना शुरू कर दें। आपको बता दें दमकती त्वचा के लिए बरसों से मुल्तानी मि‍ट्टी का प्रयोग किया जाता रहा है। इससे चेहरे तो निखरेगा ही साइड इफेक्ट का डर भी नहीं रहेगा। 
बस आपको ये उपाय अपनाने हैं… 

मुल्तानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा। पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लीजिए। इसमें कुछ मात्रा में दही मिला लीजिए। इस पेस्ट को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। 
गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। पेस्ट को तब तक चेहरे पर लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है। पपीते के एक चम्मच गूदे और एक से दो बूंद शहद को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए।
इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाएगा. चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस मिला लीजिए। अब इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।.इससे चेहरा दमक उठेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो