scriptLatest Trend! 90 के दशक की जूलरी ट्रेंड की हुई वापसी, चौकर के साथ पहने लेयर्ड नेकलेस | Patrika News
Lifestyle News

Latest Trend! 90 के दशक की जूलरी ट्रेंड की हुई वापसी, चौकर के साथ पहने लेयर्ड नेकलेस

5 Photos
3 years ago
1/5

नई दिल्ली। शादी के दिन हर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए एक से बढ़कर एक ज्वैलरी का चुनाव करती है। लेकिन हर समय इसके ट्रैंड में बदलाव देखने को मिलते है। इन दिनों सबसे खास ट्रेड पर चल रहा है चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस वाली जूलरी जिसे आजकल लड़कियां काफी पहनती हुई नजर आ रही है।

2/5

90 के दशक में इसका ट्रैंड काफी था जो अब एक बार फिर से वापस लौटकर आया है। जिसमें दुल्हन गले में अलग-अलग साइज, शेप और डिजाइन के नेकलेस या पेंडेंट वाले लॉन्ग चेन पहना करती थी।

3/5

अब इसे लेयर वाले नेकलेस ट्रेंड ने फिर से वापसी की है अब इस जूलरी को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी लेयर्ड नेकलेस ट्रेंड को फॉलो करती दिख रही हैं।

4/5

यह ज्वैलरी न सिर्फ दुल्हन को अलग सा लुक देने का काम करती है बल्कि आप इसे किसी भी लहंगे या साड़ी के साथ कैरी भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसके डिजाइन्स इतने खूबसूरत होते हैं कि यह आपको एक नजर में ही पसंद आ जाएंगे।

5/5

चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस के डिजाइन्स आपको मार्केट में हर तरह के मिल जाएंगे। जो आपको वेडिंग डे पर डिफरेंट लुक देने में मदद करते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.