-चाणक्य नीति अनुसार ज्ञान के बिना व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिल सकती। इसलिए जितना हो सके ज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि ये एक ऐसी चीज है जिसे कोई आपसे नहीं छीन सकता।
-चाणक्य अनुसार जो लोग किसी भी काम को करने से पहले अपने अच्छे और बुरे का अच्छे से विचार कर लेते हैं। उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
-चाणक्य नीति अनुसार मित्रता कभी भी ऐसे लोगों के साथ नहीं करनी चाहिए जो आपसे कम या अधिक प्रतिष्ठा रखते हों। क्योंकि ऐसे लोगों की दोस्ती कभी भी आपको खुशी नहीं देगी, बल्कि इन लोगों के कारण आपको अपमान सहना पड़ सकता है।
-चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को अपनी गलतियों से नहीं बल्कि दूसरे की गलतियों से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि अगर खुद पर प्रयोग करके सीखोगे तो उम्र ही कम पड़ जाएगी। दूसरों की गलतियों से जो सीखते हैं वो जीवन में अपार सफलताएं हासिल करते हैं।
-चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी काम में सफलता बिना परिश्रम और कड़ी मेहनत के मुमकिन नहीं है। जो लोग परिश्रम करने से घबराते हैं वो सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए परिश्रम से न घबराएं।सूर्य राशि परिवर्तन के ठीक अगले दिन चांद को लगेगा ग्रहण, ये राशियां हो जाएं सावधान!