शेल्स के जरिए घर को दे सकते हैं कूल लुक , वॉल से लेकर फैब्रिक्स सभी में इनका क्रिएशन…समुद्र किनारे बिखरी शेल्स घर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं।
जयपुर।
शेल्स के जरिए घर को दे सकते हैं कूल लुक , वॉल से लेकर फैब्रिक्स सभी में इनका क्रिएशन…समुद्र किनारे बिखरी शेल्स घर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। इन
शेल्स को न सिर्फ सीधे तौर पर यूज किया जा रहा है, बल्कि इनके डिजाइंस को
वॉल
पेंट में भी यूज में लिया जा रहा है। शहर में शेल्स के वॉल टेक्स्चर काफी
पसंद किए जा रहे हैं। इनके अलावा इसके ड्राई डेकोरेटिव आइटम्स भी आशियाने
की
रौनक को बढ़ाते हैं। दूसरी ओर, समर में यह होम डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव लगती
है। आप भी इनके जरिए घर की रंगत को बढ़ा सकते हैं और कुछ नया लुक
दे सकते हैं।
वॉल टेक्स्चर
इंडिया के नामी वॉल पेंट ब्रैंड्स शेल डिजाइन वॉल टेक्स्चर का ऑप्शन देते
हैं। यह वॉल टेक्स्चर मैटेलिक कलर्स के साथ यूज होते हैं, जो रूम की वॉल को
यूनीक टच देते हैं। रूम की एक वॉल पर यह टेक्स्चर और अन्य वॉल पर सिम्पल
व्हाइट पेंट अच्छा लगता है। आप अपने लिविंग एरिया को इससे सजा सकते हैं।
फ्लॉवर प्लांटर्स
फ्लॉवर प्लांटर्स में लगातार नयापन देखा जा रहा है। एेसे में शेल्स इस
सेग्मेंट से कैसे पीछे रह सकती है। शेल्स के जरिए भी प्लांटर्स बनाए जा रहे
हैं। इस तरह के हैंगिंग प्लांटर्स के जरिए भी आप अपने पोर्च या फिर बालकनी
को सजा सकते हैं। इनमें मिनिएचर या फिर बोनसाई प्लांटिंग की जा सकती है।
फैब्रिक्स के पैटर्न
शेल्स की डिजाइन फैब्रिक्स में देखी जा सकती है। एेसे कुशन कवर या फिर
बेडशीट्स अवेलेबल हैं, जिन पर विभिन्न तरह के शेल्स के पैटर्न बने हुए हैं।
यह काफी अच्छी लगती है, सिम्पल-सा बेड या फिर सोफा भी इस तरह के फैब्रिक्स
से खिल उठता है। फिर गर्मियों में तो यह डिजाइन आंखों को भी सूट करती है।
3डी आर्ट पीस
शेल्स से विभिन्न तरह के आर्ट पीस तैयार किए जा रहे हैं। इनमें वॉल आर्ट
पीस का क्रिएशन बेहद खास है। फ्रेम में शेल्स को इस तरह सजाया जाता है कियह
उभरी हुई पेंटिंग की तरह नजर आते हैं। ये शेल्स 3डी लुक देते हैं। इन्हें
आप मुख्य दीवार पर सजा सकते हैं। डेकोरेशन के तौर पर यह काफी पसंद की जा
रही है।
कैंडल्स
शेल्स के ड्राई डेकोरेशन आइडिया में कैंडल्स भी शामिल हैं। शेल्स से तैयार
कई तरह के कैं डल्स स्टैंड मार्केट में अवेलेबल हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर
सकते हैं। फ्लॉवर पॉट, हैंगिंग आइटम्स, फोटोफ्रे म्स, कर्टन्स और बंदरवाल
के रूप में भी इनका यूज किया जा सकता है।
वॉल पर लगाइए पेंटिंग
घर को कुछ नया और डिफरेंट लुक देने के लिए पेंटिंग्स भी लगाई जा सकती हैं। आप एेसी पेंटिंग्स चुन सकते हैं, जिसमें शेल्स डिजाइन को कलरफुल रंगों में व्यक्त किया गया हो। इस तरह की पेंटिंग्स
लिविंग रूम के साथ-साथ बेडरूम पर पोर्च एरिया में लगाई जा सकती हैं।