scriptValentine’s Week List 2021: वैलेंटाइन वीक की 7 फरवरी से होगी शुरूआत, जानिए किस दिन सेलिब्रेट करेंगे प्रपोज डे | Valentine's Week will begin on February 7 | Patrika News

Valentine’s Week List 2021: वैलेंटाइन वीक की 7 फरवरी से होगी शुरूआत, जानिए किस दिन सेलिब्रेट करेंगे प्रपोज डे

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2021 07:58:49 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

वेलेंटाइन डे (Valentines Day) हर साल 14 फरवरी को होता है
वैलेंटाइन वीक (Valentines Day) 7 से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है

valentine week celebrate

valentine week celebrate

नई दिल्ली। प्यार का इज़हार करने वाला महीना यानी फरवरी शुरू होते ही हर किसी को इंतजार होता है वेलेंटाइन डे(Valentines Day) का, जो हर साल 14 फरवरी को होता है, लेकिन इस दिन से एक सप्ताह पहले वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक 7 से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है जिसे रोमांस वीक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस वीक के बारे में जहां पर हर दिन खुले दिल से इजहार करने वाला होता है। वैलेंटाइन वीक(Valentines Day) के मौके पर अपने प्यार का इज़हार करने का एहसास कुछ अलग ही होता है। तो जानिए वैलेंटाइन वीक में कौन सा दिन कब और कैसे मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें
-

valentine day 2021: यह सिंगल युवक किराए पर बनता है ‘बॉयफ्रेंड’, 45 लड़कियों को कर चुका हैं डेट

Rose day-7 february

वेलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। जो 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को या दोस्तों और अपने करीबी लोगों को लाल या पीला गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। फूल किसी भी तरह का हो उसके सुंदरता से उदास मन भी खिल उठता है। ये दिन रोमांटिक संदेशों के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान करने का दिन है।

प्रपोज डे-8 february

फिर दूसरे दिन आता है प्रपोज डे। जो 8 फरवरी के दिन मनाया जाएगा। इस दिन आप अपने से अपने दिल का इजहार कर सकते है। यदि आप अपने खास दोस्त से रिश्ता जोड़ना चाहते है तो इस दिन शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।

Chocolate day-9 february

तीसरा दिन चॉकलेट डे, के रूप में मनाया जाएगा। जो 9 फरवरी को है। इस दिन आप अपने खास दोस्त और प्रियजनों को चॉकलेट देकर खुश कर सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका या पत्नी या प्रेमी या पति को विशेष रूप से दिल के आकार की चॉकलेट उपहार के रूप में देगें तो आपका प्यार और अधिक गहरा हो जाएगा।
Teddy day-10 february

टेडी डे यह 10 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन आप खास तोहफा दे सकते है। अपने प्रियजनों को छोटे और बड़े टेडी बियर देकर प्यार का इजहार करते हैं।

Promise day-11 february

प्रोमिस डे जिसे 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन हम अपने प्रेमी से कुछ वादें करते हैं लेकिन इन कस्में वादे कि जगह दोनों के बीच विश्वास होना चाहिए। जो हमेशा आपके प्यार को मजबूत बनाने में मदद करता है। वैलेंटाइन वीक के इस दिन को प्रोमिस डे के नाम से मनाया जाता है।

Hug day – 12 february

हग डे जिसे 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप रूढे हुए लोगों को गले मिलाकर खुश कर सकते है। और अपनी खुशियों को बांट सकते है। यह दिन रिश्तों में गर्मजोशी पैदा करता है। हग डे प्यार और स्नेह व्यक्त करने वाला खास दिन होता है।

Kiss day-13 february

किस डे वैलेंटाइन वीक का सबसे आखिरी दिन होता है जो 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका है। किस कई तरह के हो सकते हैं जैसे फ्रैंच किस, लिप टू लिप किस, फॉरहेड किस। सभी तरह के किस से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Valentine’s day 14 february

यानि 14 फरवरी वेलैंटाइन डे का आखिरी दिन होता है । ये पूरा दिन बेहद खास है आप इस दिन को अपने खास लोगों के साथ बिताएं ताकि उन्हें खास होने का अहसास महसूस हो सके। अपने प्यार का इजहार गिफ्ट चॉकलेट गुलाब आदि से करें। उन्हें रोमांटिक मैसेज इमेज और शुभकामनाएं भेजें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो