3 जनवरी 2019, राशिफल- मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा
Today Horoscope, वृष राशि के छात्रों को परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन व स्व रोजगार के संकेत नजर आ रहें है।

लखनऊ. राशिफल का आपके जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार काम करें तो आपको सफला अवश्य मिलेगी। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि तीन जनवरी को आपके सितारे क्या कह रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातक के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों को रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी की भावनाओं का ख्याल रखें अन्यथा आपस में तीखी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है।
वृष राशि
इस राशि के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आश्चर्यजनक तथ्य सामने आ सकते है। किसी प्रिय से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन व स्व रोजगार के संकेत नजर आ रहें है।
मिथुन राशि
आपको आज बच कर रहना होगा, किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। सहयोगी विद्रोह करने में सफल होंगे, ऐसी स्थिति में आप हिम्मत से काम लें। अतिरिक्तजिम्मेदरी निभाने के लिए भी तैयार रहें। हां कुछ कार्य समय पर पूरे न होने से मन दु:खी हो सकता है।
कर्क राशि
आप-अपनी सम्पत्ति पर ध्यान केन्द्रित करें। कार्यो में पारदर्शिता बनायें रखें जिससे आपकी ईमानदारी की जय-जय होगी। महिलायें सुरक्षात्मक रवैया अपनायें।
सिंह राशि
वार्तालाप में सावधानी बरतें। सहयोगी आप से विरत होंगे। जीवन साथी आपकी भावना की कद्र नहीं करेगा। महिलाओं को इस आर्थिक निवेश करने से बचना होगा।
कन्या राशि
मानसिक दक्षता बढ़ाने में प्रयासरत रहेंगे। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा लिहाजा लोग आपकी बात को मानेंगे। जिम्मेदारी निभाने में कोई नयी रणनीति सफलता दिला सकती है।
तुला राशि
अपने निजी कार्यो पर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। ध्यान भटकेगा किन्तु संयम बनायें रखें। आन्तरिक संघर्ष बढऩे के संकेत नजर आ रहें है। खान-पान में संयम बरतें।
वृश्चिक राशि
योजनायें लम्बित हो सकती है। न्यायिक निर्णय आपके विपरीत आ सकते है, ऐसे में धैर्य बनायें रखना अति आवश्यक है। किसी मित्र से सम्बन्ध विच्छेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
धनु राशि
आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। नयें कार्य प्रगति पर रहने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। महिलायें अपनी योजनाओं के अनुरूप ही कार्य करें।
मकर राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी भी कार्य में अंतिम समय में अपने विचार न बदलें। किसी के प्रतिनिधि बनकर कार्य करना आपके लिए लाभकर नहीं होगा। महिलाओं को विलास की वस्तुयें खरीदने का मौका मिलेगा।
कुम्भ राशि
इस जातक की महिलाए आज जीवन उपयोगी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी। घर में आए मेहमान की आवभगत करने पर आपको यह महसूस होगा कि जीवन का परमआनन्द इसी में छिपा है।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के आसार नजर आ रहें है। नए लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हां यह ध्यान रखें महिलाएं किसी के व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी न करें।
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज