scriptरविवार के दिन को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आज का राशिफल, मेष-वृष-मीन और मकर राशि वालों के लिए है कुछ खास | 11 November rashifal sunday special mantra hindi news | Patrika News

रविवार के दिन को कैसे बनाएं बेहतर, जानें आज का राशिफल, मेष-वृष-मीन और मकर राशि वालों के लिए है कुछ खास

locationलखनऊPublished: Nov 11, 2018 08:15:02 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार दैनिक राशिफल…

Ritesh Singh

जाने 11 नवम्बर का राशिफल , रविवार के दिन को कैसे बनाए बेहतर

Ritesh Singh

लखनऊ. किसी भी दिन की शुरुआत अगर ईश्वर के भजनों के साथ हो तो बहुत ही शुभ माना जाता हैं पंडित शक्ति मिश्रा बताते हैंकि रविवार का दिन बहुत ही शुभ हैं क्योकि आज के दिन से ही भगवान् सूर्य की उपासना और छठ मईया की पूजा अर्चना शुरू होती हैं। यह पर्व बहुत ही महान पर्व हैं। जिसमें भगवान सूर्य को अर्घ देकर शुरू किया जाता हैं और पारन भी सूर्य को अर्घ देकर ही किया जाता हैं। इसलिए बहुत ही निर्मल मन से भगवान् सूर्य को अर्घ देकर दिन की शुआत करे और अपने कार्य को सफल बनाये।
आज के दिन का मन्त्र हैं : ॐ श्री आदित्याय नमः 108 बार इस मन्त्र का जप भगवान् सूर्य के सामने करें।

पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेष राशिवाले
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। शत्रुभय बना रहेगा। व्यवसाय धीमा चलेगा। समय ठीक नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें।
वृष राशिवाले
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। चारों तरफ प्रसन्नता का माहौल बनेगा। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे।
मिथुन राशिवाले
रविवार को वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको अपने घर-परिवार की चिंता रहेगी। आज आपको शत्रुभय रहेगा। साथ ही भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आज रोजगार में वृद्धि भी होगी। आय में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कर्क राशिवाले
आज के दिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। आज आपको किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। घर में तनाव रह सकता है। साथ ही आज चिंता भी रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। दुष्टजनों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशिवाले
आप आज के दिन विवेक का प्रयोग स्थिति अनुकूल करने में सहायक रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। अपना पक्ष कमजोर महसूस करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। समय ठीक नहीं है।
कन्या राशिवाले
आज के दिन प्रयास सफल रहेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश करने का साहस जुटा पाएंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। आज के दिन धन प्राप्ति सुगम होगी। आपको प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशिवाले
रविवार को व्यावसायिक यात्रा की योजना बनेगी। भूले-बिसरे साथी एवं संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज के आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भय रहेगा। विरोध होगा। अपने काम समय पर कर पाएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
वृश्चिक राशिवाले
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। बेचैनी रह सकती है। थकान महसूस होगी। बुद्धि का प्रयोग करें।
धनु राशिवाले
आज के दिन भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण बन सकता है। आप कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। आज आप अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा।
मकर राशिवाले
आज के दिन थकान महसूस होगी। कार्यभार रहेगा। आप का बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आप निवेश शुभ रहेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य करने का मन बनेगा। आपके लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ राशिवाले
रविवार के दिन मानसिक बेचैनी रहेगी। आज आप नई योजना बनेगी। आज आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी, वो काम जो लंबे समय से न हो रहा हो। प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आप का व्यवसाय अनुकूल चलेगा। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मीन राशिवाले
रविवार को नए मित्र बनेंगे जिनका लाभ हमेशा प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में पूर्णता आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबारी स्पर्धा बढ़ेगी। समझदारी से कार्य करें। लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो