ये भी पढ़ें- अखिलेश को दिल्ली पुलिस का बड़ा झटका, इस महत्वकांक्षी योजना पर लगाई रोक, सपाईयों में मचा हड़कंप ये लोग रहे मौजूद- इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी एसआरएस यादव व अरविन्द कुमार सिंह, मोहन सिंह के परिवारीजन, पूर्व विधायक इरशाद खां, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा तथा एडवोकेट अतुल यादव (ऋषिकेश) आदि उपस्थित रहे। मोहन सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी थे। वह छात्र-युवा आन्दोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने 1975-76 के आपातकाल में जेल यातना भी झेली थी। मोहन सिंह जी ने अनेक पुस्तकों का लेखन कार्य किया है।
ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ने इस पार्टी को बताया गंदा नाला, भरे मंच पर 2019 चुनाव पर की धमाकेदार घोषणा उत्तराखण्ड के सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक- वहीं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद डाॅ0 शमशेर सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । डाॅ0 बिष्ट के निधन को अखिलेश यादव ने एक अपूरणीय क्षति बताया है।
डाॅ0 शमशेर सिंह जनपद अल्मोड़ा के निवासी थे, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड था। पर्वतीय क्षेत्र की जनसमस्याओं के अध्ययन के लिए उन्होंने हिमालय क्षेत्र की कई सारी यात्राएं की थी।