script12 November 2018 Rashifal : सोमवार को क्या करें ऐसा जिससे दूर हों सारे कष्ट, मेष-कुंभ-मीन और मिथुन राशि वालों के लिए सबसे सटीक उपाय | 12 November rashifal monday special shiv mantra hindi news | Patrika News

12 November 2018 Rashifal : सोमवार को क्या करें ऐसा जिससे दूर हों सारे कष्ट, मेष-कुंभ-मीन और मिथुन राशि वालों के लिए सबसे सटीक उपाय

locationलखनऊPublished: Nov 12, 2018 03:03:12 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

12 November 2018 Aaj Ka Dainik Rashifal, Today Daily Horoscope, आज का राशिफल , सोमवार का दिन हैं खास, करें यह उपाय रहे हमेशा रहेंगे खुश…

12 November

सोमवार का दिन हैं खास, करें यह उपाय रहे हमेशा खुश

Ritesh Singh

लखनऊ. पंडित शक्ति मिश्रा कहते हैं कि सोने की परख उसे घिस कर, काट कर, गरम कर के और पीट कर की जाती है. उसी तरह व्यक्ति का परीक्षण वह कितना त्याग करता है, उसका आचरण कैसा है, उसमे गुण कौनसे है और उसका व्यवहार कैसा है इससे होता है। यह सब बाते हमारे पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता हैं। छठ मैया का दूसरा दिन हैं आज जो भी व्यक्ति के घर में मईया का व्रत किया जा रहा होगा उनके घरो की सफाई लगभग पूरी हो चुकी होगी। कल सोमवार को लाभपंचमी भी पड़ रही है। आज का दिन भगवान् शिव और उनके परिवार का दिन होता हैं। वैसे भी भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं। जो उनको खुश कर देता हैं वो सबकुछ उसको दे देते हैं। इसलिए आज राशिफल में बहुत सी दिक्क़ते देखने को मिलती हैं इसलिए कोई भी काम शुरू करने से पहले शिव को याद करें। सब काम आसानी से बन जायेगे।
पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती हैं। इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं। जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं। व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं। लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बहुत-बहुत बरकत आती है। यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी।
अगर सही और सरल शब्दों में कहें तो-

शक्नोतीहैव यः सोढुं प्राक्शरीरविमोक्षणात।

कामक्रोधोद्भवं वेगं स युक्तः स सुखी नरः॥

जो साधक इस मनुष्य शरीर में, शरीर का नाश होने से पहले-पहले ही काम-क्रोध से उत्पन्न होने वाले वेग को सहन करने में समर्थ हो जाता है, वही पुरुष योगी है और वही सुखी है॥
पंडित शक्ति मिश्रा के अनुसार दैनिक राशिफल

मेष राशि वाले

आज के दिन वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आज मजाक महंगी पड़ सकती है। आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। धैर्य से काम करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
आज के दिन भगवान् शिव का मंदिर में जाकर दान करें।

वृष राशि वाले

सोमवार को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपके परिवार में कोई आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। आज किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।
भगवान शिव को चंदन का तिलक करें

मिथुन राशि वाले

आज सोमवार के दिन संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। आज आप बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। आज किसी विवाद को बढ़ावा न दें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। दुष्टजनों से सतर्क रहें। समय अनुकूल है। लाभ लें। आज व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
भगवान शिव को गंगा जल से अभिषेक करें।

कर्क राशि वाले

सोमवार को बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आज किसी विशेष परामर्श या मार्गदर्शन की प्राप्ति की इच्छा पूर्ण होगी। चोट व दुर्घटना से बचें।आज आप किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थकान रहेगी।
शिव के परिवार की मूर्ति की पूजा करें।

सिंह राशि वाले

आज के दिन आप को बुरी सूचना मिल सकती है।आज आपकी दौड़धूप की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आज विवाद से क्लेश होगा। विरोधी आपकी बात नहीं मानेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धैर्य रखें। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज लेन-देन में सावधानी रखें।
सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ की पूजा अर्चना करें। उनकी कृपा से दिन अच्छा जायेगा और सब काम बनेगे।

कन्या राशि वाले

सोमवार को मान-सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
शिव – पार्वती की घर में पूजा के बाद शाम को शिव मंदिर जरूर जाये।

तुला राशिवाले

सोमवार को घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। ध्यान पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा हो सकती है। मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। जल्दबाजी न करें।
शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्र का 108 बार जप करें।

वृश्चिक राशि वाले

आज के दिन व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आज आप बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान महसूस होगी।
शिव के सामने बैठकर अपनी परेशानी कहे और 108 बार शिव के मंत्र का जप।

धनु राशि वाले

सप्तमवार को दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आज जरूरी कागज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। लिखा-पढ़ी में गलती हो सकती है। आज आवश्यक वस्तु भूल सकते हैं। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। आज दूसरों से अपेक्षा न करें। समय अनुकूल नहीं है, धैर्य रखें। आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा।
शिवलिंग पर सुबह सुबह जल चढ़ाये , सफेद चन्दन अर्पित करें।

मकर राशि वाले

आज व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज नौकरी में उच्चाधिकारी की अनुकूलता प्राप्त होगी।आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
शिव – पार्वती के मंदिर में जाकर तिल का दीपक

कुंभ राशि वाले

सोमवार को कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आज लंबित कार्य पूर्ण होंगे। आज आप योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज जोखिम उठाने का मन बनेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
भगवान् शिव की पूजा – अर्चना करें।

मीन राशि वाले

आज मनोरंजक यात्रा होगी। आप आज नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आज वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आज विवेक का प्रयोग अनुकूलता बनाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। आज समय अनुकूल है।
शिव के मंत्र का जप करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो