scriptनये भारत का नया उत्तर प्रदेश थीम के साथ 12 वां यू0 पी0 महोत्सव 24 दिसम्बर से | 12th U.P. Mahotsav -2019 celebration in 24 december | Patrika News

नये भारत का नया उत्तर प्रदेश थीम के साथ 12 वां यू0 पी0 महोत्सव 24 दिसम्बर से

locationलखनऊPublished: Oct 13, 2019 07:44:05 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

नये भारत का नया उत्तर प्रदेश थीम के साथ 12 वां यू0 पी0 महोत्सव 24 दिसम्बर से

नये भारत का नया उत्तर प्रदेश थीम के साथ 12 वां यू0 पी0 महोत्सव 24 दिसम्बर से

लखनऊ, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपड़, जल संरक्षण, गौ संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, प्लास्टिक हटाओं, महिला सुरक्षा जैसे अन्य जनपयोगी उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित कार्यरत संगठन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 24 दिसम्बर 2019 से 7 जनवरी 2020 तक सेक्टर-ओ, पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज में 12वें U.P. Mahotsav -2019का आयोजन किया जायेगा। इस बात का फैसला आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के रजिस्टर्ड कार्यालय एस0एस0-1709 सेक्टर एच एल0डी0ए कालोनी लखनऊ में विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष U.P. Mahotsav -2019 की थीम ’नये भारत का नया उत्तर प्रदेश’ होगी। जो अपने आप में विशेष होगी। इस महोत्सव में यू0 पी0 टैलेन्ट हन्ट शीर्षक से बच्चों और युवाओं की दिन में निःशुल्क विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे गायन, वादन, नृत्य, बेबी शो, चित्रकला, मेंहदी रंगोली, कलश सज्जा, कबाड़ से जुगाड़, क्वीज, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। यू0 पी0 महोत्सव-2019’ में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को यू0 पी0 महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यू0 पी0 रत्न सम्मान और 11 बच्चों को यू0 पी0 बाल रत्न सम्मान से विभूषित किया जायेगा।
बैठक में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन0 बी0 सिंह ने बताया कि इस वर्ष U.P. Mahotsav -2019 में बच्चों ओर युवाओं की प्रतियोगिताओं के अलावा सायंकाल सांस्कृतिक संध्या में रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला-संस्कृति को अपने आगोश में समेटे अवधी नाइट्स, बृज नाइट्स, बुन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बॉलीवुड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा U.P. Mahotsav -2019 में सांस्कृतिक संध्या के क्रम में कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा, आल्हा आदि के कार्यक्रम होंगे।

एन0 बी0 सिंह ने बताया कि U.P. Mahotsav -2019 में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इंण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई व्यंजनों के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा किड्स जोन में बच्चों व अन्य लोगों के लिए तमाम तरह के झूले एवं हैण्डलूम, खादी, आटोमोबाइल, किताब, फर्नीचर, खिलौने, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल होंगे। युवाओं को ध्यानागत रखते हुए एक सेल्फी प्वाइंट भी होगा। बैठक में प्रिया पाल, अरूण त्रिवेदी सहित अन्य संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो