scriptDaily Horoscope 2020 : आज है शीतला अष्टमी,जाने कैसा रहेगा दिन राशियों का हाल | 16 march aaj ka rashifal somvar sheetala ashtami aaj ka panchang | Patrika News

Daily Horoscope 2020 : आज है शीतला अष्टमी,जाने कैसा रहेगा दिन राशियों का हाल

locationलखनऊPublished: Mar 15, 2020 08:56:07 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

राशिफल Daily Horoscope

Daily Horoscope 2020 : आज है शीतला अष्टमी,जाने कैसा रहेगा दिन राशियों का हाल

Daily Horoscope 2020 : आज है शीतला अष्टमी,जाने कैसा रहेगा दिन राशियों का हाल

लखनऊ , आज है शीतला अष्टमी माता की पूजा पाठ करने के बाद जो भी चीज माता को भोग के लिए रखेंगे उसमे खासतौर से सफाई का ध्यान जरूर रखे। माता भक्तो पर कृपा बरसाती हैं। साथ ही सोमवार का दिन होने के नाते शिव की उपासना जरूर करें।

राशिफल Daily Horoscope

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप कमजोरी महसूस करेंगे। अवांछित तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
वृष (Taurus)आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आप अपने व्यापार को नई गति देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।

मिथुन (Gemini) आज का दिन काफी मेहनत करने का दिन है। आज के दिन को बढ़िया बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कंपटीशन में विजय मिलेगी।
कर्क (Cancer)आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। आपको कई प्रकार से पैसे का फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
सिंह( Leo ) आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सदस्यों की तबीयत भी ठीक रहेगी जिससे आपको खुशी होगी।
कन्या (Virgo) आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा लेकिन परिवार का माहौल आपको परेशानी दे सकता है। किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे
तुला (Libra) आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में आपकी तारीफ होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन जी लोगों को कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं
वृश्चिक (Scorpio) आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में भी आपको दिक्कत कि सामना करना पड़ सकता है। आज आपको आर्थिक तौर काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
धनु ( Sagittarius)आज का दिन आपको नई स्वतंत्रता देगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ेगे। आप कुछ नई योजना बनाएंगे और उनमें परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता दायक साबित होंगी और आपको आज अपने परिश्रम का फल मिलेगा।
मकर ( Capricorn ) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपको कोई बड़ा लाभ भी मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपको खुशी देगा।
कुंभ (Aquarius) आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कामों को निपटाने के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार के सिलसिले में आपको मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय को खुश रखेंगे।
मीन (Pisces) आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और आपको कुछ नई बातें जानने को मिलेंगी। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो